Thursday, March 28, 2024

राशिफल 30 मार्च 2021 : मिथुन राशि के बनेंगे आज अटके काम, क्या कहते हैं आपके सितारे

आज का राशिफल 30 मार्च दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में होगा। यहां चंद्रमा पर शनि की दृष्टि रहेगी। गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र स्थान में विराजमान रहेंगे। ग्रहों के इस संयोग से आज का दिन मिथुन राशि के लिए लाभकारी रहेगा। इनके अटके काम भी बनेंगे। जानें अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों से आज किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए बहसबाजी से बचें और अपने कार्य पर फोकस रखें। विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा और आय के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में पत्नी अथवा संतान से किसी बात पर कलह हो सकती है। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। क्रोध की अधिकता रहने से किसी प्रियजन अथवा आस-पड़ोसी से तकरार होने की आशंका बन रही है इसलिए संयम से कार्य करें। व्यापार में भी साझेदारों के साथ तनाव हो सकता है। सेहत नरम रहने से कार्य में मन नहीं लगेगा। लव लाइफ में नवीनता व मधुरता बनी रहेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में योग्यता बढ़ने से आपके लिए नए अवसर आएंगे। प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य के आरंभ की योजना बनेगी, जो कि भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आस-पास के धार्मिक स्थान की यात्रा से मन को शांति मिलेगी। सायंकाल के समय शुभचिंतकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। निवेश में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे बड़े लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी पुराने मामले को लेकर सरकारी डॉक्यूमेंट्स को पूर्ण करेंगे। कार्यक्षेत्र पर लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा अन्यथा आपके हिस्से का लाभ किसी प्रतिद्वंदी को मिल सकता है। सायंकाल का समय परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज के दिन कोई भी नया कार्य शुरू करने में या कॉन्ट्रैक्ट को हांसिल करने में जल्दबाजी न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित भी हो जाएगा। कार्य व्यवसाय में आज किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती नुकसान कर सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का असहयोगी व्यवहार देखने को मिल सकता है। सायंकाल के समय स्थितियां आपके नियंत्रण में आती दिखेंगी। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:
आज का दिन समाज मे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। आज कुछ ना करने पर भी आपका व्यक्तित्त्व बढ़ा हुआ रहेगा। श्रेष्ठ मार्गों से धन आगमन के द्वारा कोष में वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय में बुद्धि चातुर्य से लाभ कमाएंगे। गृहस्थ जीवन मे आप हास्य के पात्र बनेंगे लेकिन परिवार में शांति बनी रहेगी। सेहत आज कुछ बेहतर रहेगी। छात्रों को भविष्य की रणनीति पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। स्थाई संपत्ति से लाभ होगा और संतान के विवाह की समस्या भी खत्म होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
आज का दिन विशेष शुभ कारक रहेगा। ऑफिस में अधिकारी आपकी बात सुनेंगे और आपके सुझावों को महत्व भी देंगे। कार्यक्षेत्र और घर के सभी आवश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। कारोबार में पिछले कई दिनो से बंद पड़ा माल फिर बिकना शुरू हो जाएगा। रोजगार के क्षेत्र में स्थितियां बेहतर होती जाएंगी। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय मित्रों व परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आज का दिन सभी क्षेत्रों के कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा लेकिन इसे बेहतर बनाए रखने के लिए सहयोग की आवश्यकता भी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र पर सरकारी सहयोग पाने के लिए दिन उत्तम है, प्रयास में कमी ना रखें। नौकरी वालों पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी लेकिन ज्यादा उत्सुक ना हों, इसके पीछे बड़ा स्वार्थ भी हो सकता है। परिवार का वातावरण आपकी अनदेखी के कारण अशांत हो सकता है लेकिन कुछ समय बाद स्वयं सामान्य भी हो जाएगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आज निष्ठा रहेगी, दान पुण्य करने के अवसर सुलभ होंगे। इनका लाभ निकट भविष्य में किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ मधुर बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर की सुख-शांति के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें। सायंकाल का समय व्यवसायी वर्ग के लिए सुखद रहेगा, भविष्य से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। आज आप जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसके आरंभ में पहले खराब सेहत बाधा डाल सकती है, इसके बाद सरकारी अथवा अन्य आर्थिक कारणों से बीच मे छोड़ना पड़ा सकता है। लेकिन अत्यधिक परिश्रम के द्वारा निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी, सहकर्मी अथवा कर्मचारी आपकी अनदेखी का फायदा उठाने से चूकेंगे नहीं लेकिन अपनी बुद्धिबल से सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर जाएंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
राजकीय पक्ष से व्यापार कर रहे जातकों को लाभ के साथ-साथ आमदनी में बढ़ोतरी के अवसर भी मिलेंगे। कार्यों का बोझ बढ़ा हुआ रहेगा लेकिन लक्ष्यों की सफलता पूर्वक प्राप्ति से मन प्रसन्न भी रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमे सफलता निश्चित रहेगी लेकिन कार्य आरंभ से पहले भ्रमित होने से बचें। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय देव-दर्शन में व्यतीत होगा और परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लिस्ट भी बनेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए कार्यों में सफलता और लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनसे सुखदायक समाचार भी मिलेगा। जोखिम भरे निवेशों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आय के साधनों में वृद्धि भी होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जिनसे भविष्य में फायदा होगा। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। नए व्यवसाय अथवा व्यवसाय विस्तार के लिए निवेश अत्यंत शुभ रहेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति में विलंब होने पर गुस्सा करेंगे लेकिन पूर्ति होने के बाद उत्साहित भी रहेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang