ज्योतिष
राशिफल 7 अप्रैल 2021 : आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मध्यम, कर्क राशि वालों को है चौतरफा परेशानी, पढ़ें अन्य राशियों का हाल


Todays Horoscope : वृषभ राशि में मंगल और राहु, वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में शनि और चंद्रमा का विछोभ है। कुंभ राशि गुरु हैं। मीन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर चल रहा है। ग्रहों की स्थिति मध्यम है। अच्छी नहीं कही जाएगी।
RO-NO-12059/77
राशिफल-
मेष-राजनीति, व्यवसायिक, पैतृक सम्पत्ति और पिता का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में दूरी और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। बचकर पार करें। बजरंग बली की अराधना करें।
वृषभ-शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। मन उद्विग्न रहेगा। भाग्यवश कुछ भी नहीं अभी मिलने वाला है। उल्टे मान-प्रतिष्ठा पर चोट पहुंच सकती है। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। कुल मिलाकर अच्छा समय नहीं दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम और स्वास्थ्य दोनों सही नहीं चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक ठाक रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।
कर्क-चौतरफा परेशानी है इस समय। मानसिक, शारीरिक, व्यवसायिक तीनों स्थितियां बहुत सही नहीं चल रही हैं। बचकर पार करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। कोई नए रोजगार की शुरुआत न करें। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। पैरों में चोट न लगे इसका ध्यान रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। अभी महत्वपूर्ण निर्णयों को टाल दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्भव है। सीने में विकार की आशंका है। रक्तचाप अनियमित हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसायिक स्थिति सदृढ़ हो रही है। नाक, कान, गला की थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम की स्थिति में काफी सुधार है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। पीली वस्तु का दान करें।
धनु-वाणी अनियंत्रित न हो पाए। कुटुम्बीजनों से न उलझें। मुख रोग से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
मकर-उतार चढ़ाव बना रहेगा। नकारात्मक और सकारात्मक उर्जा के बीच फंसे रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम करीब-करीब ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
कुंभ-मानसिक परेशानी हो सकती है। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सिरदर्द या नेत्र पीड़ा सता सकती है। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-आर्थिक लाभ सम्भव है लेकिन मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है लेकिन उर्जा की कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। भगवान शिव की अराधना करते रहें।



ज्योतिष
राशिफल 28 जून : वृश्चिक समेत इन राशियों के लोग पड़ सकते हैं परेशानी में, ये लोग हरी वस्तु का करें दान


Today’s Horoscope : मंगल और राहु मेष राशि में हैं। वृषभ राशि में बुध और शुक्र हैं। सूर्य और चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। तुला राशि में केतु, कुंभ राशि में शनि और गुरु मीन राशि में विराजमान हैं।
RO-NO-12059/77
राशिफल-
मेष-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय कहा जाएगा। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ-धनहानि का संकेत है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापार की स्थिति सही है। शुभ कार्यों से पैसे आते रहेंगे। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन-थोड़ा मध्यम अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। साझेदारी में समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम दिख रही है। कुल मिलाकर थोड़ा मध्यम समय इसको माना जाएगा। काली वस्तु का दान करें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।
सिंह-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार आपका सही दिख रहा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
कन्या-कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
तुला-जोखिम से अब आप उबर चुके हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। अपमानित होने का भय है। यात्रा में कष्ट की आशंका है। इन सारी बातों का ध्यान रखें। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। तांबे की कोई वस्तु दान करें। अच्छा होगा।
वृश्चिक-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
धनु-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परेशानी बढ़ सकती है। सम्बन्धों में दरार आ सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय कहा जाएगा। हरी वस्तु का दान करें।
मकर-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम और संतान पहले से बेहतर है। व्यापार भी आपका सही दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति है। आप मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-घरेलू चीजों को शांत रहकर निपटाएं। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी अभी रोकनी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। हरी वस्तु का दान करें।


ज्योतिष
राशिफल 27 जून : मेष समेत इन राशियों के लोग बहुत बचकर पार करें समय, ये लोग पास रखें हरी वस्तु


Today’s Horoscope : मेष राशि में मंगल और राहु का संयोग बन रहा है। यह एक अंगार योग है। आने वाले 45-50 दिन बहुत ध्यान देकर चलना होगा। स्वास्थ्य के लिए यह स्थिति ठीक नहीं है। वृषभ राशि में चंद्रमा, बुध और शुक्र हैं। यह सुखद स्थिति है। सूर्य मिथुन राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि कुंभ राशि में वक्री होकर हैं। अकेले गुरु इस समय स्वग्रही होकर मीन राशि में बैठे हैं।
RO-NO-12059/77
राशिफल-
मेष-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रक्त संक्रमण हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। धन की स्थिति अच्छी है, व्यापार की स्थिति अच्छी है लेकिन स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है। बचकर पार करें। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ-हर दृष्टिकोण से शुभ समय है लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। ये खर्च दवा इत्यादि में न हो इसके लिए ध्यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन प्रेम बना रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क-थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा लेकिन फिलहाल स्वास्थ्य की स्थिति सुखद है। इसके अलावा आय के नवीन मार्ग बन रहे हैं। मन बहुत अच्छी स्थिति में है। सब कुछ ठीक-ठाक है लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति धीरे-धीरे थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। इसका ध्यान रखें। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
सिंह-थोड़ा सी बेहतर और थोड़ी खराब स्थिति है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है लेकिन मान-सम्मान पर ध्यान रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। प्रेम की स्थिति में थोड़ी दूरी दिख रही है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पीली वस्तु पास रखें। भगवान विष्णु की अराधना करें और काली वस्तु का दान करें।
कन्या-यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य सुखद है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। एक अच्छी स्थिति दिख रही है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला-अभी जोखिम बना हुआ है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय है। आपका बचाव पक्ष थोड़ा कमजोर है इसलिए आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मां काली की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। एक सुखद समय है। रंगीन वातावरण है। हर दृष्टिकोण से अच्छा समय है। संतान और प्रेम का भरपूर सहयोग मिलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
धनु-शत्रुओं से भी लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। सोच से थोड़े नकारात्मक बने रहे सकते हैं। ध्यान रखें। बजरंग बली की अराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। काली वस्तु का दान करें।
मकर-अब सुखद स्थिति शुरू हो चुकी है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-घर में खुशहाल वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति सुधरेगी। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। मन सुखद रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-व्यापारिक संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम का सहयोग मिलेगा। एक सुखद समय कहा जाएगा। बस भाग्य पर भरोसा करके रहने की जरूरत नहीं है। ज्यादा करेंगे तो कम परिणाम मिलेगा या जितना करेंगे उतना ही परिणाम मिलेगा। भाग्यवश कोई काम नहीं होगा। बाकी आपकी स्थिति अच्छी दिख रही है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।


ज्योतिष
राशिफल 26 जून : ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ, मेष, वृष, सिंह, वृश्चिक वाले मनाएंगे जश्न, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान


Today’s Horoscope : राहु मेष राशि में हैं। बुध, शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं। सूर्य मिथुन, केतु तुला राशि में हैं। शनि वक्री होकर कुंभ राशि में हैं। गुरु और मंगल मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। देखें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
RO-NO-12059/77
राशिफल-
मेष-धन में बढ़ोत्तरी होगी। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। सधे हुए शब्द और विचार धनार्जन करा रहे हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम की स्थिति बेहतर, व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। बहुत अच्छी स्थिति दिख रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि की अच्छे फैशन आदि में खर्च होगा। आभूषण में खर्च होगा। फिर भी मन थोड़ा परेशान होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है लेकिन प्रेम बरकरार है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क-बहुत अच्छा समय है। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। आय के नवीन मार्ग बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बड़ा सुखद समय दिख रहा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी काफी अच्छी है। सब अद्भुत दिख रहा है आपके जीवन में। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह-व्यापारिक सफलता मिलने का योग है। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। पिता की सम्पत्ति में इजाफा होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम है लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। मां काली की अराधना करते रहेुं।
कन्या-जोखिम से उबर चुके हैं। अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा सा मध्यम समय है। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका सही चलेगा। बस मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें। शुभ होगा।
वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। सुखद समय दिखाई दे रहा है। बहुत ही उन्नतशील समय दिखाई दे रहा है। प्रेम, संतान का साथ होगा। शुभ समय है। बहुत रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। भगवान भोलेनाथ की शरण में बने रहें और अच्छा होगा। उनकी अराधना करें। जलाभिषेक करें।
धनु-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गूढ़ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें। शुभ होगा।
मकर-विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। व्यापारिक सफलता मिलने का अब योग शुरू हो चुका है। बहुत आपने काट लिया। बहुत कष्ट आपने काटे। अब अच्छा दिखेगा। प्रेम में भावुक मत बनिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। संतान की स्थिति भी सुखद दिखाई दे रही है। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।
कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि हो सकती है। घर में कुछ उत्सव सा माहौल दिख रहा है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय है। गणेश जी की अराधना करें। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-व्यापारिक सफलता मिलने का योग दिख रहा है। आपका प्रेम आपको संबल प्रदान करेगा। बच्चे कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाएंगे आपको। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। बहुत अच्छा समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।


-
राज्य एवं शहर7 days ago
CG में 3 दिन बंद रहेंगी शराब बिक्री, होटल-रेस्टॉरेंट में भी बेचने की अनुमति नहीं, आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश ; जानिए कारण
-
देश-विदेश6 days ago
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 35 ट्रेनें अगले 15 दिन के लिए फिर रहेंगी रद्द, देखिए सूची
-
क्राइम5 days ago
CG : भिलाई में मर्डर केस का खुलासा : रेप केस में फंसाने की धमकी दी तो युवकों ने पहले महिला से बनाया शारीरिक संबंध, फिर हत्या कर बोरे में डालकर गटर में फेंका
-
क्राइम6 days ago
CG Crime : दुर्ग के मरोदा स्टेशन के पास मिली महिला की लाश ; हत्या के बाद बोरी में डाल कर गटर में फेंकी बॉडी ; सिर और शरीर पर चोट के निशान
-
क्राइम6 days ago
Sidhu Moosewala Murder Case : 2021 में रची गई थी मूसेवाला की हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग तीसरी कोशिश में हुआ सफल
-
Special News6 days ago
छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार : प्रतिष्ठित IMC डिजिटल अवार्ड्स 2021 से किया गया सम्मानित
-
क्राइम7 days ago
छत्तीसगढ़ की राजधानी में देर रात हत्या : तीन भाइयों ने दो लोगों को डंडे, पाइप से खूब पीटा, एक की मौत दूसरा जख्मी जख्मी
-
ज्योतिष7 days ago
राशिफल 23 जून : कन्या समेत इन राशि वालों को लग सकती है चोट, ये लोग गलत भाषा के प्रयोग से बचें