ज्योतिष
राशिफल 14 अप्रैल 2021 : ग्रहों की स्थिति में मंगल और राहु का अलग होना बड़ा सुधार, जानें अब राशियों पर पड़ेगा क्या असर


Todays Horoscope : मेष राशि में सूर्य, चंद्रमा और शुक्र का गोचर चल रहा है। वृषभ राशि में राहु हैं मंगल मिथुन राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। मकर राशि में शनि हैं। कुंभ राशि में गुरु हैं। मीन राशि में बुध का गोचर चल रहा है। ग्रहों की स्थिति में मंगल और राहु का अलग होना एक बड़ा सुधार है। इसके साथ ही सूर्य का उच्च का होना भी जनमानस के पक्ष में जाएगा। पूरे जनमानस के लिए यह एक अच्छी बात है। कुछ लोगों के लिए ज्यादा अच्छी बात है, कुछ के लिए थोड़ा कम अच्छी लेकिन अच्छी बात ये सबके लिए है।
राशिफल-
मेष-अभी थोड़ी सी सावधानी बरतनी है। हालांकि उच्च का सूर्य आपके लग्न में आ गया है लेकिन सूर्य और चंद्रमा मिलकर जो अमावस्या योग का निर्माण कर रहे हैं, इस वजह से अभी बहुत अच्छी स्थिति नहीं मानी जा रही है लेकिन आपकी स्थिति उत्तरोत्तर अच्छी होती जा रही है। प्रेम बहुत बढ़िया है। अपनापन, नजदीकियां, संतान पक्ष से अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। राजसत्ता पक्ष से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी स्थ्िाति है। सूर्यदेव को जलदेते रहें।
वृषभ-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। शासन-सत्ता पक्ष से बिल्कूल न भिड़ें। इंतजाम से चलें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम पहले से बेहतर होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेंगे। तांबे की कोई भी वस्तु दान करें।
मिथुन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। थोड़ा सा निर्जीव महसूस करेंगे लेकिन प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी सुधार की ओर है। एक अच्छे समय की शुरुआत होने लगी है। बस स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर दें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
सिंह-भाग्यवश कुछ काम बनेगा। आप अच्छी स्थिति की ओर चल रहे हैं। परेशानी की कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों बहुत बढ़िया दिख रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। बहुत अच्छा होगा।
कन्या-स्थिति अभी थोड़ी नाजुक बनी हुई है। बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। किसी किस्म का रिस्क न लें, खासकर स्वास्थ्य के सम्बन्ध में। प्रेम और व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। एक-दो दिन थोड़ी एहतियात बरतें। इसके बाद सरकारी तंत्र आपके पक्ष में है। नौकरी-चाकरी लगने की स्थिति बन रही है। प्रेम की स्थिति सुधार की ओर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी पहले से सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए सही समय चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। बस कलह से बचें। बाकी सब ठीक-ठाक है। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर-घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। सीने में विकार की आशंका है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति सुधार की ओर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप अच्छा कर रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-पराक्रम रंग लाएगा। योजनाओं को कार्यरूप दें। भाई-बहन के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। थोड़ा ध्यान दें। फिर भी स्वास्थ्य में कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिख रही है। प्रेम, व्यापार आपका साथ देगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-कुटुम्बीजनों से न उलझें। पूंजी निवेश अभी न करें। प्रेम में मनमुटाव सम्भव है। आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से सुधार की ओर है। व्यापार में धीरे-धीरे अच्छी स्थिति आती जा रही है। बाकी स्थिति आपकी सही है। सूर्यदेव को जल देते रहें।



ज्योतिष
राशिफल 12 अगस्त : मकर समेत इन राशि वालों के अनाप-शनाप खर्चे होंगे, ये लोग नीली वस्तु रखें पास


Today’s Horoscope : राहु मेष राशि में हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। सूर्य और शुक्र कर्क राशि में हैं। सिंह राशि में बुध हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा और शनि मकर राशि में हैं। यहां पर शनि वक्री हैं। गुरु मीन राशि में वक्री गति से चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-दिनों दिन सुधार की ओर अग्रसर हैं। बहुत जल्द आपकी व्यवसायिक स्थिति सुधर जाएगी। शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी चल रही है। कुल मिलाकर नकारात्मक स्थितियों से निकलकर सकारात्मक ऊर्जा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ-थोड़ा कठिन समय कहेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान भी ठीक है। मान सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में कष्ट की आशंका है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन-एक दिन और जोखिम भरा है। चोट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर कहे जाएंगे। नीली वस्तु पास रखें। शनिदेव की अराधना करें।
कर्क-रौब और रूआब बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी हो चुकी है। बस थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान दें। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट न लगे ध्यान रखें। ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ संकेत है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-मानसिक दबाव बना रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-घरेलू सुख बाधित है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी हो सकती है। घर में कलह का संकेत है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। कुल मिलाकर मध्यम समय कहा जाएगा हर मामले में। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें।
वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। फिर भी मन परेशान रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर भी मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।
धनु-आपस में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। कुटुम्बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश न करें। धनहानि की आशंका है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। व्यापार मध्यम दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
मकर-अनाप-शनाप खर्चे होंगे। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-आय की स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ भ्रामक समाचार से परेशान हो सकते हैं। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। नीली वस्तु पास रखें।
मीन-स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। लेकिन ध्यान दें। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। संतान और प्रेम पक्ष की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है। कुल मिलाकर मध्यम समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।


ज्योतिष
राशिफल 10 अगस्त : कन्या समेत इन राशियों के लोग कलह से बचें, ये लोग पास रखें पीली वस्तु


Todays Horoscope : मंगल और राहु मेष राशि में हैं। शुक्र और सूर्य कर्क राशि में हैं। सिंह राशि में बुध हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा धनु राशि में हैं। वक्री शनि मकर राशि में और गुरु वक्री होकर मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होने लगा है। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान धीरे-धीरे अच्छी स्थिति में चलते जा रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभता बढ़ने लगेगी। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ-परिस्थितियां प्रतिकूल बनी हुई हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी पहले से शुभ समय है। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन-शादी तय हो सकती है। खुशहाल जीवन है। जीवन में तरक्की करते दिख रहे हैं। प्रेम और संतान का साथ होगा। जीवनसाथी का भी पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कर्क-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। रास्ते के व्यवधान हट जाएंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका मध्यम गति से आगे बढ़ने लगेगा। लाल वस्तु पास रखना और बजरंग बली की अराधना करना आपके लिए शुभ होगा।
सिंह-भावनात्मक सम्बन्धों में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में भावनाओं में बहकर कलह की भी आशंका है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। व्यापार भी सही चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
कन्या-कलह से बचें। घरेलू सुख बाधित है। यद्यपि कि भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सही है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-व्यापारिक सुधार और आगे बढ़ने की स्थिति दिख रही है आपकी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-व्यापार भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हर दृष्टिकोण से शुभता की ओर आप आगे बढ़ रहे हैं। थोड़ा रुक-रुक कर काम चलेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-वाणी पर नियंत्रण रखें और पूंजी निवेश अभी न करें। बाकी धन बढ़ेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार सही चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करते रहें।
धनु-जिस चीज की जरूरत होगी जिंदगी में उसकी उपलब्धता हो जाएगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान बस एक दिन और मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे अच्छे दिनों की शुरुआत हो रही हे।
मकर-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार धीरे-धीरे निकलेगा। आमदनी भी बढ़ेगी लेकिन अभी खर्च की अधिकता है। मां काली की अराधना करते रहें।
,
कुंभ-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-व्यापारिक कुछ नए तालमेल बनेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चे व्यापार में हिस्सा लेंगे। पिता का साथ होगा। प्रेम की स्थिति भी अच्छी है। कुल मिलाकर खुशहाल समय दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।


ज्योतिष
राशिफल 9 अगस्त : आज का दिन इन राशि वालों के लिए वरदान समान, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का हाल


Today’s Horoscope : मंगल और राहु मेष राशि में हैं। शुक्र और सूर्य कर्क राशि में हैं। बुध सिंह राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शनि वक्री होकर मकर राशि में और गुरु वक्री होकर मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जोखिम से उबर चुके हैं। फिर भी अभी स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा सा बेहतर समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी पहले से अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कर्क-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम गति से चलेगा। काली वस्तु का दान करें। भगवान विष्णु की अराधना करें।
सिंह-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम मध्यम है। व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखना सही होगा।
कन्या-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि सम्भव है। कलह भी सम्भव है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
तुला-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक बढ़ोत्तरी का समय है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान लगभग ठीक है। व्यापार सही चल रहा है। भगवान विष्णु की अराधना करें। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-धनागमन, कुटुम्बों में वृद्धि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु-सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।
मकर-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अज्ञात भय परेशान करेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी सही दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कानूनी जीत होगी आपकी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।


-
Special News6 days ago
आकर्षी कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया खेल भावना ; पाक खिलाड़ी चोटिल हुर्ह तो दिलासा देते दिखी छत्तीसगढ़ की बेटी ; देखिए वीडियो
-
दुखद6 days ago
बिग ब्रेकिंग : CG में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 3 झुलसे ; पामगढ़ में 23 भेड़ों की भी मौत
-
CORONA VIRUS6 days ago
CG Covid Update : 493 नए केस मिले, 631 हुए स्वस्थ, 4 संक्रमितो ने गवाई जान ; दुर्ग में सबसे ज्यादा नए मरीज मिले ; देखिए
-
Career4 days ago
छत्तीसगढ़ : वंदे मातरम से गूंजा मीडिया गुरुकुल ; आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन
-
ज्योतिष3 days ago
राशिफल 10 अगस्त : कन्या समेत इन राशियों के लोग कलह से बचें, ये लोग पास रखें पीली वस्तु
-
ज्योतिष4 days ago
राशिफल 9 अगस्त : आज का दिन इन राशि वालों के लिए वरदान समान, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का हाल
-
राज्य एवं शहर4 days ago
छत्तीसगढ़ : स्वाइन फ्लू से 4 साल की बच्ची की मौत, फेफड़ों ने काम करना कर दिया था बंद ; जानिए लक्षण
-
राजनीति4 days ago
बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने अरुण साव ; राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी