Saturday, April 20, 2024

राशिफल 05 मई 2021 : बुधवार को इन पांच राशियों का होगा बेड़ा पार, मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

Today’s Horoscope : दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय में आशानुकुल सफलता मिलने से संतोष होगा, लेकिन बैठे-बिठाए लाभ पाने की आशा ना रखें। यदि आपने शेयर बाजार में कुछ पैसा लगाया हुआ है, तो आज उससे भी भरपूर लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक शांति बनी रहेगी और जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज बड़े अधिकारियों से अनबन नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप अपने व्यवसाय में नई योजनाओं पर ध्यान देंगे, तो आपको लाभ हो सकता है। संतान के स्वभाव को देख मन में हताशा हो सकती है और भविष्य के खर्चों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, इसलिए आप अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन को बनाए रखें, नहीं तो आपको अपने भविष्य के लिए चिंतित होना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज लाभ प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आज किसी परिजन की बीमारी पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। क्रोध की अधिकता होने के कारण आपका अपने परिवार जनों से विवाद होने की आशंका बनी हुई है। दोपहर के समय नौकरी से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे, जिनके लिए आपको परेशान होना नहीं पड़ेगा और छुटपुट लाभ की संभावना बन रही है। सायंकाल के समय आपको राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और मित्रों व परिजनों के साथ हास परिहास में व्यतीत होगा। आज आपको आप धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों के लिए पुनरीक्षण का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य में ही मस्त रहेंगे और किसी भी विरोधी की आलोचना और अड़चन की ओर ध्यान ना देकर अपने कार्य करते रहें। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज अचानक से व्यापारिक यात्रा के भी योग बनते दिख रहे हैं। कोई भी कार्य आरम्भ करने के बाद उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करना पड़े, तो किसी वरिष्ठ या माता जी की सलाह लेकर करें, तो उसमें भरपूर सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में नई उपलब्धियां आज आपको कड़ी मेहनत से ही मिल पाएंगी और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आइए, जिसने भविष्य में आपकी मदद की थी आज आपको चश्मे ऐसी स्थिति में रहेंगे जिसकी वजह से व्यापार में लाभ के अवसर आज आपके हाथ से निकलते रहेंगे लेकिन आपका संतोषी स्वभाव रहने से मन मन दुखी नहीं होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आज आपको विपरीत परिस्थितियां होने पर भी अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। घर गृहस्ती में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो जाएगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आज दिन भर आप मौज व मनोरंजन के मूड में रहेंगे और मौज को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्य को भी नजरअंदाज करेंगे। संतान को उत्तम कार्य करते देख, आज आपके मन में संतोष होगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चत परिणाम देने वाला होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके पद व अधिकारों में वृद्धि होती दिख रही है। इसके लिए आपको प्रतिकर्षण की आवश्यकता होगी, जो आपको समस्याएं दे सकते हैं। समस्याओं के समायोजित समाधान मिलने से मानसिक अशांति हो सकती है। दूर व पास की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। आज आप अपने परिजनों के साथ खरीदारी पर खर्चे कर सकते हैं। आज कार्य में सफलता मिलने से मन हताशा से भरा रहेगा, इसके कारण क्रोध की मात्रा भी आप में अधिक रहेगी। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में ही लगा रहेगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बनेगी। अपनी किसी गलती से सेहत में विकार आने की आशंका बनी हुई है। सायं काल के समय संतान पक्ष से अचानक से समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ आज आपकी अच्छी सांठगांठ बनेगी। इसके प्रमोशन की संभावना बन रही है। लेखन एवं कला क्षेत्र से जुड़े जातकों को प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज किसी बड़े अधिकारी की कृपा आप पर बरसेगी। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपके पिताजी से आपकी कुछ बहस बाजी हो सकती हैं, लेकिन दिल पर ना लें जल्दबाजी में आज बिना विचार किए कोई भी कार्य ना करें, नहीं तो नहीं तो नुकसान हो सकता है एवं आपका कार्य बिगड़ सकता है। सायंकाल के समय व्यापार की कोई डील आज फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज कार्य क्षेत्र में आपको अपने कार्य पर फोकस रखना होगा, नहीं तो आपकी वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। आज आप अपनी किसी समस्या का समाधान निकालने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करेंगे। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज आपके तेज और पराक्रम में भी वृद्धि होगी, जिससे शत्रुओं का मनोबल टूटता दिखेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभ के नए-नए अवसर लेकर आएगा। आज व्यापार में भी दिनभर समझो आपके दोनों हाथों में लड्डू रहेंगे। यदि आप किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं, तो नि:संकोच होकर करें क्योंकि इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार में आज कोई वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। घर गृहस्ती के उपयोग की प्रिय वस्तु आज खरीदी जा सकती है। आज आपके किसी पुराने परिचित से बहुत दिनों लंबे समय बाद भेंट होगी। सायंकाल के समय आप देव दर्शन का लाभ उठाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन अनुकूल रहने से आप शारीरिक व मानसिक रूप से खुशी का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया है, तो उसमें आज सफलता मिल सकती है। परिवार में आज किसी के विवाह की बात चल सकती है। अध्यात्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी। सायंकाल के समय में आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको सामाजिक क्षेत्र पर दिए योगदान के लिए प्रशंसा मिलेगी। उधारी की वसूली के लिए आज यदि जाना है, तो उसके लिए दिन उपयुक्त रहेगा। आज संतान के भविष्य से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang