Thursday, March 28, 2024

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत,कई घायल

मुंबई,१३ जनवरी 2023 : महाराष्ट्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की जानकरी सामने आई है दरअसल शुक्रवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा नासिक-शिरडी हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में 50 लोग सवार थे। सभी साईं बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें :चिकित्‍सा शिक्षा विभाग में गहलोत सरकार का बड़ा ऐलान,करेंगे मेडिकल छात्रों की ट्यूशन फीस माफ

इस हादसे में बस पूरी तरह से चकना चूर हो गई है। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंचा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में 6 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। घायलों में कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक जताया है। मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang