Friday, April 19, 2024

अंडे का आमलेट बनाने की दूसरी आसान विधि!! How to make Egg Omelette?

अंडे का आमलेट बनाने की दूसरी आसान विधि!!

अंडे की ऑमलेट… अब इसके बारे में आपको क्या बताना है… जैसा कि आप सब को पता है आज कल दुनिया जितनी तेजी से भाग रही है लोगो को अपने लिए टाइम ही नहीं है यहाँ तक कि खाना भी खाने का टाइम नहीं मिलता कुछ लोगो को…. बहार जाते है और जंक फ़ूड खा के अपना काम चला लेते है | लेकिन अभी तो डॉक्टर्स भी इन सब चीजों से बच के रहने के लिए बोल रहा है तो ऐसे में हम सोचने लगते है कि ऐसा क्या बनायीं जाये जो स्वादिस्ट हो और बनाने में भी समय न लगे… तो इसीलिए आज मैं आपके लिए एक आसान रेसिपी लेकर आयी हूँ इसमें मैं बहुत ही आसान तरीके से बताउंगी की अंडे का ऑमलेट कैसे बनाते है….

वैसे तो आज के ज़माने में सारे लोग ऑमलेट कहते ही है लेकिन कुछ लोग नहीं खाते है क्योंकि उन्हें पसंद नहीं है , और उनका मानना होता है की अंडा भी नॉन-वेज होता है,

वैसे कायदे से देखा जाये तो वेज कोई नहीं होता,
क्योंकि,
??
?
तोड़ा बहुत तो दिमाग हर कोई खाता है…😄😄😝

मैं मजाक कर रही थी, आप दिल पे ना ले…. तो चलिए देखते है कि अंडे की ऑमलेट कैसे बनाते है, उसके लिए हमें कुछ चिजो की जरुरत होगी :-

सामग्री:

  • अंडा(Egg): 2 पीस
  • नमक(Salt): 1/4 चम्मच
  • पानी(Water): 2 चम्मच
  • तेल(Oil): 2 चम्मच
  • प्याज(Onion): 1/2 (कटा हुआ)
  • मिर्च(Green chili): 2 (कटा हुआ)
  • काली मिर्च(Black paper powder): 1/4 चम्मच

बनाने की विधि:

#1. सबसे पहले एक कटोरे में अंडे को तोड़कर रख दे |

अंडे का ऑमलेट कैसे बनाये ?How to make Egg Omelet?

#2. फिर उसमे स्वाद अनुशार नमक डाल दे और काली मिर्च पॉउडर और पानी को डालकर अच्छे से चम्मच से मिला दे |

अंडे का ऑमलेट कैसे बनाये ?How to make Egg Omelet?

#3. फिर गैस पे पैन रखे और उसमे बटर डाले,गर्म हो जाने पे उसमे प्याज और मिर्च डालकर थोड़ी देर भुने |

अंडे का ऑमलेट कैसे बनाये ?How to make Egg Omelet?

#4. उसके बाद अंडे के शेक को डाल दे |

अंडे का ऑमलेट कैसे बनाये ?How to make Egg Omelet?

#5. और मध्यम आंच पे  2 मिनट तक पकाये |जब अंडा अच्छे से पक जाये तो वो कुछ ऐसा दिखने लगेगा |

अंडे का ऑमलेट कैसे बनाये ?How to make Egg Omelet?

#6.उसे बीच से पलट दे और 4-5 सेकंड तक उसे पकने दे फिर उसे किसी प्लेट में निकाल ले |

vअंडे का ऑमलेट कैसे बनाये ?How to make Egg Omelet?

और यहाँ आपकी अंडे की ऑमलेट तैयार है इसे आप चाहे तो सलाद से साथ सजा सकते है |

अंडे का ऑमलेट कैसे बनाये ?How to make Egg Omelet?

सुझाव:-

  • अगर आप अंडे में थोड़ा सा पानी डाल कर आमलेट बनाते है तो आपकी आमलेट मुलायम बनेगी |
  • आमलेट बनाते टाइम गैस को मध्यम करके बनाये |
  • अगर आपको आमलेट को पलटने में परेशानी हो रही है तो उसे बिच से काट दे और फिर पलटे |
spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang