दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कल पुलिस ने दो अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों जगह पुलिस ने रेड मार कर हुक्का पॉट, फ्लेवर का जखीरा जब्त किया है।
पहली कार्रवाई अंजोरा क्षेत्र के सीजी प्राईड रेस्टोरेंट में हुई। यहां अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन हो रहा था। पुलिस को लगातार इस बारे में सूचना मिल रही थी। पुलिस ने यहां से 7 नग हुक्का पॉट, भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर और कॉल बरामद किए गए हैं। 12 लोग हुक्का पीते और मैनेजर पकड़ाए है।
दूसरी कार्रवाई बघेरा क्षेत्र के सर्किल लाउंज में हुई। यहां से भी पुलिस ने बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवर और कोयले का जखीरा बरामद किया है। जांच के बाद आगे पूरा खुलासा दुर्ग पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकती है।