राजनीति
किसान मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा- सीएम भूपेश बघेल


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश के किसान-मजदूर मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा, यदि वे कमजोर होंगे तो देश भी कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने किसानों-मजदूरों-गरीबों की जेब में पैसा पहुंचाने का काम किया है, यही वजह है कि छत्तीसगढ़ मंदी के असर से अछूता रहा।
RO-NO-12027/80
बघेल ने यह बात आज महाराष्ट्र के संगमनेर में आयोजित एक समारोह में कही। यह समारोह महाराष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता स्व. भाऊ साहेब थोर्रात तथा हरित-क्रांति में अपने योगदान के लिए याद किए जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अन्ना साहेब शिंदे की जंयती पर आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि देश के किसान-मजदूर मजबूत होंगे, तो देश मजबूत होगा। यदि वे कमजोर होंगे तो देश कमजोर होगा।

बघेल ने कहा कि कोरोना के बावजूद छत्तीसगढ़ में व्यापार-उद्योग में कमी नहीं आई। सितंबर-अक्टूबर माह में 24 प्रतिशत और नवंबर में 26 प्रतिशत जीएसटी कलेक्शन के साथ छत्तीसगढ़ देश में अव्वल रहा। दिसंबर महीने में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि 10 प्रतिशत की रही। बघेल ने कहा कि कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा मोटरसाइकिलें, कारें, ट्रेक्टरों की बिक्री हुई। सोने के जेवर, कपड़े भी खूब बिके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया की कोई सरकार नहीं है, जो गोबर खरीदती है, लेकिन हम 2 रुपए किलो में गोबर खरीद रहे हैं। अब लोग गोबर बेचकर मोटरसाइकिलों खरीद रहे हैं, हवाई यात्राएं कर रहे हैं। जिनके पास भूमि अथवा पशु नहीं हैं, वे भी केवल गोबर इकट्ठा कर आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने रायगढ़ निवासी सुखराम यादव का उदाहरण देते हुए बताया कि उसने तथा उसकी पत्नी ने गोबर इकट्ठाकर चार महीने में 96 हजार रुपए कमाए हैं। इस तरह उन्होंने गोबर से हर महीना 24 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि फसलों की चराई, खुले में घूमने वाले पशुओं की वजह से होने वाले एक्सीडेंट, और गोबर की वजह से फैलने वाली अस्वच्छता का हमें एक ही हल नजर आया कि गोबर की खरीदी की जाए। गोबर प्राप्त करने के लिए मवेशियों को लोग चारा खिलाएंगे। इससे मवेशी दुबले नहीं होंगे, दूध भी ज्यादा देंगे। हार्वेस्टर के इस युग में बछड़ों और बैलों को कोई नहीं रखना चाहता, जब उनके गोबर से भी पैसा मिलेगा, तब उनकी भी देख-भाल करेंगे। लोग अपने पशुओं को बांधकर रखेंगे। इससे फसल भी बचेगी और एक्सीडेंट भी नहीं होगी। साफ-सफाई भी रहेगी। बघेल ने कहा कि यही कारण है कि स्वच्छता के मामले में दूसरे साल भी छत्तीसगढ़ पहले नंबर पर आया है। केंद्र सरकार ने इस उपलब्धि के लिए हमें सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि खरीदे गए गोबर से छत्तीसगढ़ में वर्मी कंपोस्ट बनाया जा रहा है, यह वर्मी कंपोस्ट भी 10 रुपए किलो में खरीदा जाता है। इस काम में लगे स्व सहायता समूहों की महिलाओं को इससे रोजगार मिल रहा है और अच्छी आमदनी हो रही है।
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने इस कदम से अब जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है। इससे उत्पादन लागत भी कम होगी और रसायनिक खादों की वजह से फसलों में होने वाली विषाक्तता भी कम होगी। बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 7400 गौठान स्वीकृत किए गए हैं, इनमें से 4700 गौठान बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हीं गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने के अनुरूप गांवों का विकास किया जा सके। बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भाऊ साहेब थोर्रात और स्व. अन्ना साहेब शिंदे के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने किसानों, मजदूरों के कल्याण के लिए जो रास्ता दिखाया था, छत्तीसगढ़ उसी रास्ते पर चल रहा है।



राजनीति
CG : NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज के नेतृत्व में रायपुर में पूर्व CM रमन का पुतला किया गया दहन ; भारत माता की तस्वीर को जमीन में रख कर अपमानित करने का आरोप


रायपुर : सूबे की राजनीति गरमाई हुई है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक।दूसरे को घेरने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहीं हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एनएसयूआई ने पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का पुतला दहन किया गया है। दरअसल राजनांदगांव में हुए कार्यक्रम के दौरान मंच के नीचे जमीन पर भारत माता की तस्वीर को रख कर अपमानित किया गया इसको लेकर आज राजधानी रायपुर में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में अंबेडकर चौक अंबेडकर चौक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की गई उसके पश्चात डॉ रमन सिंह का पुतला दहन कराया गया। नारे भी लगाए गए “भारत माता का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” ऐसे नारों के साथ आज प्रदर्शन किया गया।
RO-NO-12027/80
प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा की जिस प्रकार राजनांदगांव में हुए कार्यक्रम के दौरान भारत माता को जमीन पर रख कर अपमानित किया गया और यह भारतीय जनता पार्टी के लोग जो अपने आप को राष्ट्रीय भक्त कहते हैं यह आप सभी के सामने हो आ गया है की वे किस प्रकार भारत माता का अपमान कर रहे हैं आज हमने पूरे प्रदेश में डॉक्टर रमन का पुतला दहन किया और यदि वह आने वाले समय में भी माफी नहीं मांगेंगे आने वाले समय में भी हम उग्र आंदोलन करते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा प्रदेश महासचिव हेमंत पाल जिलाध्यक्ष शांतनु झा पूर्व मीडिया चेयरमैन तुषार गुहा पूर्व जिला महासचिव प्रशांत गोस्वामी उपस्थित रहे।



राजनीति
छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिला NSUI ने फूंका भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह का पुतला ; इस बयान का किया विरोध ; पढ़िए


दुर्ग : भिलाई के सेक्टर 10 ग्लोब चौक पर दुर्ग जिला NSUI के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का पुतला दहन किया गया। प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया ने बताया की अभी कुछ दिन पहले ही भारत माता के चित्र का अपमान डॉ रमन सिंह द्वारा किया गया था। जिसके विरोध में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा रमन सिंह का पुतला दहन किया गया। जब तक रमन सिंह अपने कृत्य के लिए माफी नही मांगते तबतक NSUI का विरोध जारी रहेगा।
RO-NO-12027/80
इस अवसर पर एनएसयूआई दुर्ग जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह, संदीप साव, राहुल मिश्रा, सुरेंद्र बाघमारे, विशेष गौतम, गुरमुख सिंग मेहरा, आयुष पटेल, रोबिन पाठक, आयुष झा, रितिक नायक, अनस अली व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



देश-विदेश
त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी क्यों BJP में हो सकता है विप्लव, पढ़ें इनसाइड स्टोरी


अगरतला : भाजपा ने त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले आंतरिक कलह को थामने की बात करते हुए सीएम बिप्लब कुमार देब को पद से हटा दिया है। हालांकि इसके बाद भी पार्टी में कलह थमने की बजाय बढ़ ही सकती है। शनिवार को बिप्लब कुमार देब ने अचानक ही इस्तीफा दिया था और उसके कुछ देर बाद ही विधायकों की मीटिंग में माणिक साहा का नाम फाइनल हो गया। इस पर सहकारिता मंत्री रामप्रसाद पॉल भड़क गए थे और भाजपा दफ्तर में सीनियर नेताओं पर कुर्सी फेंकते नजर आए थे। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने यह भी कहा था कि अब वह पार्टी के लिए काम नहीं कर पाएंगे।
RO-NO-12027/80
हालांकि अगले ही रामप्रसाद पॉल अपने रुख से पलट गए और कहा कि वह उनकी भावनाओं का क्षणिक उबाल था। उन्होंने कहा, ‘भाजपा एक लोकतांत्रिक दल है। यहां हर चीज अनुशासन के दायरे में रहकर ही होती है। मैं यहां पार्टी का काम करने के लिए हूं।’ इसके बाद भी वह माणिक साहा के शपथ समारोह में देरी से पहुंचे। वह और राज्य के डिप्टी सीएम जिष्णु देव वर्मा देरी से पहुंचे और इस बारे में पूछने पर कहा कि उनका लेट होना मायने नहीं रखता है। पार्टी के एक वर्ग का कहना है कि बिप्लब देब को हटाए जाने की स्थिति में जिष्णु देव वर्मा और पॉल खुद को सीएम के तौर पर देख रहे थे।

विधायक बोले- बिप्लब के साथ थे, पर मानेंगे पार्टी का फैसला
भाजपा के ही सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कुछ माणिक साहा को सीएम बनाए जाने से खुश नहीं हैं। इन लोगों का कहना है कि माणिक साहा राज्यसभा के सांसद हैं और उनके स्थान पर किसी विधायक को यह जिम्मेदारी दी जानी चाहिए थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे रामप्रसाद पॉल को बीते साल अगस्त में ही कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया था। उनके साथ ही भगबान दास और सुशांत चौधरी भी मंत्री बने थे। भाजपा की चीफ व्हिप कल्याणी रॉय ने कहा, ‘हम बिप्लब देब जी से जुड़े हुए हैं, लेकिन पार्टी फैसले से भी बंधे हैं। एक विधायक के तौर पर हम लोग काम करते रहेंगे और 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।’
भाजपा ने माणिक साहा के जरिए भी बनाया है बैलेंस
वहीं त्रिपुरा से ही आने वालीं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि कहा जा रहा है कि माणिक साहा को कमान देकर भाजपा ने एक तरह से बैलेंस ही बनाया है। इसकी वजह यह है कि माणिक साहा को बिप्लब देब का ही करीबी माना जाता है। वह 2015 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे और फिर 2020 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। इस साल वह त्रिपुरा से भाजपा के पहले राज्यसभा सांसद के तौर पर चुने गए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में वह शहरी इलाकों में पन्ना प्रमुख इंचार्ज के तौर पर काम कर रहे थे।
(प्रियंका देब बर्मन की लेख से प्रकाशित)


-
खेल7 days ago
छत्तीसगढ़ की 2 सीनियर क्रिकेट टीम 3 अभ्यास मैच खेलने के लिए उत्तराखंड और पंजाब रवाना ; शशांक और संजीत को मिली कमान ; देखिए सूची
-
राज्य एवं शहर7 days ago
छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार पुलिस विभाग में 18 पुलिसकर्मी का हुआ तबादला ; देखिए लिस्ट
-
CORONA VIRUS7 days ago
छत्तीसगढ़ : कोरोना के 6 नए मामले आए सामने, 7 हुए ठीक ; सक्रिय केस 33 ; 16 जिले संक्रमण मुक्त
-
देश-विदेश7 days ago
गुजरात में राहुल गांधी ने की छत्तीसगढ़ के सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तारीफ, कहा – गरीब बच्चे भी सीख रहे इंग्लिश ; देखिए वीडियो
-
क्राइम7 days ago
छत्तीसगढ़ : दुर्ग में पति ने अननेचुरल रेप के बाद पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट ; 10 दिन पहले हुआ था प्रेम विवाह ; आरोपी गिरफ्तार
-
बॉलीवुड तड़का - Entertainment6 days ago
बिलासा छॉलीवुड अवार्ड 2022 : छत्तीसगढ़ी सुपर हिट गीत ‘मोहिनी’ को मिला बेस्ट एल्बम अवार्ड ; मोनिका वर्मा और तोशांत कुमार ने दिया है आवाज
-
देश-विदेश7 days ago
राजद्रोह के कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया रोक ; केस में बंद हैं 13 हजार लोग, फैसले से कैसे होगी राहत ; पढ़ें 5 बड़ी बातें
-
Special News7 days ago
कौशल्या मातृत्व योजना : द्वितीय संतान बालिका होने पर छत्तीसगढ़ सरकार दे रही 5 हजार रूपए की सहायता ; ऐसे करें आवेदन