Friday, March 29, 2024

CG के धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली, रजिस्टर में धान का आवक एंट्री करने किसानों से उगाही

लोरमी 3 दिसम्बर 2022: मुंगेली जिले के लोरमी तहसील के धान खरीदी केंद्रों में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अखरार धान खरीदी केंद्र का सामने आया है, जहां पर अपने खून पसीने की कमाई को धान खरीदी केंद्र में बेचने आने वाले किसानों से अवैध वसूली किया जा रहा।

धान खरीदी केंद्र में किसानों से धान को आवक रजिस्टर में एंट्री करने के नाम पर पैसों की वसूली की जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालाकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि लल्लूराम डाॅट काॅम नहीं करता है, लेकिन बताए अनुसार यह वीडियो अखरार धान खरीदी केंद्र का है, जहां पर धान खरीदी केंद्र के अतिरिक्त कर्मचारी दिलीप पाटले किसानों से अवैध वसूली कर रहा।

पिछले साल लाखों रुपए की हुई थी हेराफेरी

बता दें बीते वर्ष भी खुड़िया धान खरीदी केंद्र में बिचैलियों द्वारा वनांचल के सैकड़ों किसानों के नाम पर बिना फसल के ही फर्जी पंजीयन कराते हुए लाखों रुपए की हेराफेरी की गई थी। इस पूरे मामले में खुड़िया धान खरीदी केंद्र के प्रभारी, ऑपरेटर, बरदाना प्रभारी के अलावा कुछ बिचैलियों के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। बावजूद इसके खरीदी केंद्रों में इन दिनों गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

वसूली की जानकारी मिलते ही कर्मचारी को हटाया

इस मामले में धान खरीदी केंद्र अखरार के प्रभारी दिलीप जायसवाल ने बताया कि अतिरिक्त कर्मचारी दिलीप पाटले को आवक रजिस्टर में किसानों के नाम एंट्री के लिए लगाया गया था। उनके द्वारा किसानों से वसूली की जानकारी मिलते ही उसे तत्काल काम से हटा दिया गया है। वहीं इसे लेकर लोरमी के एसडीएम पार्वती पटेल ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर नायब तहसीलदार से जांच कराते हुए आगे कार्यवाही की जाएगी।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang