CORONA VIRUS
मन की बात के 75वें एपिसोड में पीएम मोदी ने दिया कोरोना को हराने का मंत्र


नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। बता दें कि ये साल 2021 का तीसरा और अब तक का 75 वां एपिसोड था। इस दौरान उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव 2023 तक चलेगा। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि देश को कोरोना से जंग जीतने के लिए दवाई भी, कड़ाई भी मंत्र को जीनाा होगा।
RO-NO-12027/80
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कई अहम मुद्दों पर बात की थी। उन्होंने पानी के महत्व के बारे में कहा था। उन्होंने कहा था कि पानी, एक तरह से पारस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

पीएम मोदी ने दी त्योहारों की शुभकामनाएं
देश के अलग-अलग क्षेत्रों में जल्द ही नया साल भी मनाया जाएगा। चाहे उगादी हो या पुथंडू, गुड़ी पड़वा हो या बिहू, नवरेह हो या पोइला बोईशाख हो या बैसाखी – पूरा देश, उमंग, उत्साह और नई उम्मीदों के रंग में सराबोर दिखेगा। इसी समय, केरल भी खूबसूरत त्योहार विशु मनाता है। इसके बाद, जल्द ही चैत्र नवरात्रि का पावन अवसर भी आ जाएगा। चैत्र महीने के नौवें दिन हमारे यहाँ रामनवमी का पर्व होता है। इसे भगवान राम के जन्मोत्सव के साथ ही न्याय और पराक्रम के एक नए युग की शुरुआत के रूप में भी मना जाता है: PM
Sun, 28 Mar 2021 11:29 AM IST
भारत के लोग दुनिया के किसी भी कोने में भारतीय होने पर गर्व करते हैं: PM
मेरे प्यारे देशवासियो, भारत के लोग दुनिया के किसी कोने में जाते हैं तो गर्व से कहते हैं कि वो भारतीय हैं। हम अपने योग, आयुर्वेद, दर्शन न जाने क्या कुछ नहीं है हमारे पास जिसके लिए हम गर्व करते हैं गर्व की बाते करते हैं साथ ही अपनी स्थानीय भाषा, बोली, पहचान, पहनावे, खान-पान उसका भी गर्व करते हैं: PM
Sun, 28 Mar 2021 11:27 AM IST
जनता कर्फ्यू पर आने वाली पीढ़िया गर्व करेंगी
कोरोना संकट के मद्देनजर पीएम मोदी ने पिछले साल के कदमों की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष ये मार्च का ही महीना था, देश ने पहली बार जनता कर्फ्यू का नाम सुना था। जनता कर्फ्यू विश्व के लिए अचरज बन गया था। अनुशासन का यह अभूतपूर्व उदाहरण था। आने वाली पीढ़ियां इसपर गर्व करेंगी: पीएम मोदी
Sun, 28 Mar 2021 11:25 AM IST
अब गोरैया को बचाने के लिए प्रयास करने पड़ रहे हैं: पीएम मोदी
मेरे प्यारे देशवासियो, अभी कुछ दिन पहले World Sparrow Day मनाया गया। Sparrow यानि गोरैया। कहीं इसे चकली बोलते हैं, कहीं चिमनी बोलते हैं, कहीं घान चिरिका कहा जाता है। पहले हमारे घरों की दीवारों पर, आस-पास के पेड़ों पर गोरैया चहकती रहती थी। लेकिन अब लोग गोरैया को ये कहकर याद करते हैं कि पिछली बार, बरसों पहले, गोरैया देखा था। आज इसे बचाने के लिए हमें प्रयास करने पड़ रहे हैं: PM
Sun, 28 Mar 2021 11:24 AM IST
पीएम मोदी ने बनासकांठा में शहद के उत्पादन का जिक्र किया
गुजरात के बनासकांठा में वर्ष 2016 में एक आयोजन हुआ था। उस कार्यक्रम में मैंने लोगों से कहा यहाँ इतनी संभावनाएं हैं, क्यों न बनासकांठा और हमारे यहाँ के किसान sweet revolution का नया अध्याय लिखें? आपको जानकर खुशी होगी, इतने कम समय में, बनासकांठा, शहद उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन गया है। आज बनासकांठा के किसान शहद से लाखों रुपए सालाना कमा रहे हैं: PM
Sun, 28 Mar 2021 11:21 AM IST
लाइट हाउस हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र रहे हैं: पीएम
‘मन की बात’ के दौरान, मैंने, पर्यटन के विभिन्न पहलुओं पर अनेक बार बात की है, लेकिन, लाइट हाउस, पर्यटन के लिहाज से खास होते हैं। अपनी भव्य संरचनाओं के कारण लाइट हाउस हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र रहे हैं: पीएम मोदी
आज बेटियां हर जगह अलग पहचान बना रही हैं: पीएम मोदी
साथियो, ये दिलचस्प है, इसी मार्च महीने में, जब हम महिला दिवस सेलिब्रेट कर रहे थे, तब कई महिला खिलाड़ियों ने मेडल और रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं।दिल्ली में आयोजित शूटिंग में ISSF वर्ल्ड कप में भारत शीर्ष स्थान पर रहा। स्वर्ण पदकों की संख्या के मामले में भी भारत ने बाजी मारी। ये भारत के महिला और पुरुष निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से ही संभव हो पाया। इस बीच, पीवी सिंधु जी ने BWF Swiss Open Super 300 Tournament में सिलवर मेडल जीता है। मुझे विशेष ख़ुशी इस बात से है, कि, बेटियाँ खेलों में, अपना एक नया मुकाम बना रही हैं। प्रोफेशनल चॉइस के रूप में खेल एक पसंद बनकर उभर रहा है। आज, एजुकेशन से लेकर आंत्रप्रन्योरशिप तक, सशस्त्र बलों से लेकर विज्ञान-तकनीकी तक, हर जगह देश की बेटियाँ, अपनी, अलग पहचान बना रही हैं: पीएम मोदी
Sun, 28 Mar 2021 11:12 AM IST
देश की कोई अहम कहानी अमृत महोत्सव के दौरान आप सामने ला सकते हैं: पीएम मोदी
साथियो, किसी स्वाधीनता सेनानी की संघर्ष गाथा हो, किसी स्थान का इतिहास हो, देश की कोई सांस्कृतिक कहानी हो, ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान आप उसे देश के सामने ला सकते हैं, देशवासियों को उससे जोड़ने का माध्यम बन सकते हैं: पीएम मोदी
Sun, 28 Mar 2021 11:10 AM IST
15 अगस्त 2023 तक चलेगा अमृत महोत्सव
अमृत महोत्सव दांडी यात्रा के दिन से शुरू हुआ था और 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। ‘अमृत महोत्सव’ से जुड़े कार्यक्रम पूरे देश में लगातार हो रहे हैं, अलग-अलग जगहों से इन कार्यक्रमों की तस्वीरें, जानकारियां लोग शेयर कर रहे हैं: पीएम मोदी
मन की बात के 75वें एपिसोड में बोल रहे हैं पीएम मोदी
देखिये कितना बड़ा सुखद संयोग है आज, मुझे 75वीं ‘मन की बात’ करने का अवसर और यही महीना आज़ादी के 75 साल के ‘अमृत महोत्सव’ के आरंभ का महीना: पीएम मोदी
Sun, 28 Mar 2021 11:08 AM IST
भारत में रत्न पल रहे हैं: पीएम मोदी
आपने भी अनुभव किया होगा, हमारे देश के दूर-दराज के कोनों में भी, कितनी अभूतपूर्व क्षमता पड़ी हुई है। भारत मां की गोद में, कैसे-कैसे रत्न पल रहे हैं: पीएम मोदी
Sun, 28 Mar 2021 11:06 AM IST
हमने देश के कोने-कोने से लोगों से बात की: पीएम मोदी
एक दीप से जले दूसरा और राष्ट्र रोशन हो हमारा’ – इस भावना पर चलते-चलते हमने ये रास्ता तय किया है। हम लोगों ने देश के कोने-कोने से लोगों से बात की और उनके असाधारण कार्यों के बारे में जाना: पीएम मोदी
75 एपिसोड पूरे होने पर बोले पीएम मोदी- ऐसा लगता है कल की बात हो
ऐसा लगता है, मानो, ये कल की ही बात हो, जब हम सभी ने एक साथ मिलकर ये वैचारिक यात्रा शुरू की थी। तब 3 अक्टूबर, 2014 को विजयादशमी का पावन पर्व था और संयोग देखिये, कि आज, होलिका दहन है: पीएम मोदी
Sun, 28 Mar 2021 11:03 AM IST
मन की बात के 75वें एपिसोड पर पीएम मोदी ने श्रोताओं का आभार व्यक्त किया
मेरी तरफ़ से भी, आपका तो धन्यवाद है ही है, ‘मन की बात’ के सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त करता हूँ क्योंकि आपके साथ के बिना ये सफ़र संभव ही नहीं था: पीएम मोदी



CORONA VIRUS
भारत में कोरोना के मामलों में आई कमी : पिछले 24 घंटे में 2,202 नए केस मिले, 27 लोगों की हुई मौत


National Desk : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,202 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि कल से 11.5 फीसदी कम है। इस अवधि के दौरान कोरोना वायरस से देश भर में 27 लोगों की मौत हुई हैं। अब तक कोरोना वायरस से भारत में 524,241 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 17,317 है। वहीं 24 घंटे में कोरोन के 2,550 लोग सही हुए हैं। जिसके साथ ही इस घातक वायरस से सही होने वालों का आंकड़ा 42,582,243 पहुंच गया है। पूरे भारत में अभी तक कोरोना के कुल 43,123,801 केस दर्ज किए गए हैं।
RO-NO-12027/80
तेजी के साथ कोरोना की वैक्सीन लगाने का अभियान देश में चल रहा है. पिछले 24 घंटे में 3,10,218 वैक्सीनेशन लगाई गई हैं। अब तक कुल 1,91,37,34,314 कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।

2 मई से 8 मई तक देश में कोविड-19 के करीब 23000 नए मरीज मिले थे। वहीं, 9 मई से 15 मई के बीच यह संख्या घटकर 19 हजार 405 पर आ गए हैं। देश में 17 अप्रैल से संक्रमण के आंकड़े दोबारा बढ़ना शुरू हो गए थे। इसके बाद 28 अप्रैल से लेकर 9 मई के बीच देश में हर रोज 3 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। इस दौरान केवल 3 मई को संक्रमितों की संख्या 2 हजार 568 रही थी।
गिरते आंकड़ों का कारण यह भी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में भारी गिरावट का असर देश के कुल मामलों पर भी पड़ा है। एक ओर जहां दिल्ली में 9 मई को कोविड मरीजों की संख्या 1407 थी। वहीं, 15 मई को यह आंकड़ा गिरकर 673 पर आ गया था। इसके अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एनसीआर के सबसे ज्यादा शहर शामिल हैं। इन जगहों पर भी मामलों में कमी देखी गई है।
मौत का ग्राफ
इसके अलावा देश में मौत के आंकड़ों में खासी कमी देखी गई है। 2 मई से 8 मई के बीच जहां देश में 221 मरीजों की मौत हुई। वहीं, 9 से 15 मई के बीच यह संख्या कम होकर 150 पर आ गई थी।
ताजा हाल
भाषा के अनुसार, नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,23,801 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 17,317 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 27 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,241 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 17,317 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है।


CORONA VIRUS
छत्तीसगढ़ में कोरोना का अंत! प्रदेश में आज एक भी मरीज़ पॉज़िटिव नहीं, 8 रिकवरी ; एक्टिव केस 20 ; 20 जिले संक्रमण फ्री


रायपुर : छत्तीसगढ़ मे आज कोरोना का एक भी नया मरीज़ नही मिला हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 8 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
RO-NO-12027/80
प्रदेश में आज पॉजिटिविटी दर 0.00% प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 1 हजार 209 सैंपलों की जांच में से शून्य मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

प्रदेश के 28 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया हैं। प्रदेश के 20 जिले में आज कोराना के सक्रिय मरीज नहीं है। 08 जिलों में 01 से 12 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।
गौरतलब है की प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 52 हजार 334 है। छत्तीसगढ़ में अब तक 11 लाख 38 हजार 280 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हो गई है।
देखिए जिलेवार आंकड़ा :
आज 8 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/8ae5wM0eHB
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 15, 2022


CORONA VIRUS
कोरोना के चार अजीब लक्षण जो शायद आपने कभी नहीं सुना होगा : त्वचा पर घाव, बाल झड़ना… पढ़िए पूरी खबर


National Desk : कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के दो साल बाद भी दुनियाभर में हर जगह कोविड-19 के हजारों मामले दर्ज किए जा रहे हैं। संक्रमण के नए वैरिएंट्स के बढ़ने के साथ ही कोविड के लक्षणों में बदलाव आए हैं। शुरुआत में ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने बुखार, खांसी, सूंघने या स्वाद की क्षमता जाने या उसमें बदलाव इसके मुख्य लक्षण बताए थे। अब एनएचएस के हाल में दिशा-निर्देशों से गले में सूजन, नाक बंद होना या बहना और सिर में दर्द समेत अन्य लक्षणों की भी जानकारी दी गई है।
RO-NO-12027/80
इसके कुछ और अधिक अस्पष्ट संकेतों व लक्षणों के बारे में क्या कहा जा सकता है? त्वचा पर घाव से लेकर सुनने की क्षमता जाने तक सामने आ रहे आंकड़ें तेजी से यह दिखा रहे हैं कि कोविड के लक्षण आम सर्दी-खांसी या फ्लू से अलग हो सकते हैं।

1. त्वचा पर घाव
कोविड से जुड़ी त्वचा संबंधी शिकायतें असामान्य नहीं हैं। बल्कि ब्रिटेन में 2021 में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि पांच मरीजों में से केवल एक में त्वचा पर चकत्ते दिखे व अन्य कोई लक्षण नहीं दिखा। कोविड कई तरीकों से त्वचा पर असर डाल सकता है। कुछ लोगों को त्वचा पर दाग या दाने होने का अनुभव हो सकता है जबकि अन्य लोगों को त्वचा में जलन के साथ दाने होने की समस्या हो सकती है।
त्वचा से जुड़े कोविड के ज्यादातर लक्षण बिना किसी खास इलाज की आवश्यकता के कुछ दिनों बाद गायब हो सकते हैं या कुछ मामलों में कुछ हफ्तों बाद। अगर त्वचा में बहुत जलन या दर्द हो रहा है तो आप त्वचा विशेषज्ञ को दिखा सकते हैं जो कोई क्रीम जैसे इलाज बता सकता है।
2. कोविड नाखून
सार्स-सीओवी-2 समेत किसी भी संक्रमण के दौरान हमारा शरीर प्राकृतिक तौर पर यह बताने की कोशिश करता है कि वह कितने दबाव में है। वह कई तरीकों से यह बताने की कोशिश कर सकता है जिसमें हमारे नाखूनों के जरिए भी संकेत दे सकता है। जब शरीर पर शारीरिक दबाव होने के कारण नाखूनों की वृद्धि में अस्थायी रुकावट आती है तो उंगलियों के नाखूनों पर क्षैतिज रेखाएं आती हैं।
नाखून के नीचे की त्वचा में प्रोटीन के असामान्य उत्पादन से नाखूनों पर क्षैतिज सफेद रेखाएं उभर आती हैं। कोविड के नाखूनों से जुड़े लक्षणों को लेकर आंकड़ें सीमित है लेकिन ऐसा अनुमान है कि एक से दो प्रतिशत कोविड मरीजों को यह हो सकता है।
3. बाल झड़ना
बाल झड़ना शायद कोविड-19 का छोटा-सा लक्षण है, जो संक्रमण के बाद एक महीने या उससे थोड़े अधिक समय तक होता है। कोविड से पीड़ित रहे करीब 6,000 लोगों के एक अध्ययन से पता चला कि करीब 48 प्रतिशत लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के बाद बाल झड़ने को सबसे आम समस्या बताया। यह उन लोगों में अधिक समय तक रहा जो गंभीर रूप से संक्रमित रहे।
4. सुनने की क्षमता चले जाना
फ्लू और खसरे समेत अन्य संक्रमण के साथ ही कोविड का कान की अदंरुनी कोशिकाओं पर असर देखा गया, जिससे सुनने की क्षमता पर असर पड़ा या टिनिटस की समस्या हुई, जिसमें कान में लगातार आवाज गूंजने का अहसास होता रहता है। करीब 560 लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि कोविड के 3.1 फीसदी मरीजों की सुनने की क्षमता चली गई जबकि 4.5 फीसदी लोगों को टिनिटस की समस्या हुई।
ये सब लक्षण क्यों?
हमें ठीक से समझ नहीं आता है कि ये लक्षण क्यों दिखाई देते हैं लेकिन असल में सूजन का बहुत असर पड़ता है। सार्स-सीओवी-2 जैसे रोगजनकों के खिलाफ हमारे शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली के रूप में सूजन काम करती है। इसमें साइटोकिन्स नामक प्रोटीन का उत्पादन होता है, जो प्रतिरक्षा कोशिकाओं की गतिविधि को नियंत्रित करने में अहम है।
कोरोना वायरस के कारण हुई सूजन के तौर पर इन प्रोटीन के अत्यधिक उत्पादन से कुछ लोगों की सुनने की क्षमता चली जाती है या उन्हें टिनिटस की समस्या हो जाती है। इसे बेहद छोटी रक्त वाहिकाएं भी अवरुद्ध हो सकती है जो कानों, त्वचा और नाखूनों समेत अन्य अंगों को रक्त पहुंचाती हैं।


-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ : नेहरू नगर भिलाई के अंडरब्रिज के शेड में लगी भीषण आग ; मचा हड़कंप : देखिए वीडियो
-
खेल5 days ago
छत्तीसगढ़ की 2 सीनियर क्रिकेट टीम 3 अभ्यास मैच खेलने के लिए उत्तराखंड और पंजाब रवाना ; शशांक और संजीत को मिली कमान ; देखिए सूची
-
Special News6 days ago
छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे ’कृष्ण कुंज’ ; बरगद, पीपल, नीम और कदंब के पेड़ों का होगा वृक्षारोपण
-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ में दिखने लगा चक्रवात ‘असानी’ तूफान का असर, बस्तर सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार ; दुर्ग सबसे गर्म
-
ज्योतिष6 days ago
राशिफल 10 मई : कर्क समेत इन राशि वालों का बढ़ेगा धन, इन राशियों के जातक बहुत बचकर पार करें समय
-
CORONA VIRUS5 days ago
छत्तीसगढ़ : कोरोना के 6 नए मामले आए सामने, 7 हुए ठीक ; सक्रिय केस 33 ; 16 जिले संक्रमण मुक्त
-
Special News6 days ago
CG : भेंट-मुलाकात के 7वें दिन लुंड्रा विधानसभा पहुंचे CM भूपेश ; धौरपुर में SDM कार्यालय और कॉलेज, बच्चों की पूरी की इच्छा ; देखिए झलकियां और घोषणाएं
-
राज्य एवं शहर5 days ago
छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार पुलिस विभाग में 18 पुलिसकर्मी का हुआ तबादला ; देखिए लिस्ट