Festival & Fastings
कोरोना के साए में होली, पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद सहित इन नेताओं ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं


National Desk : कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित देश के कई नेताओं ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
RO-NO-12059/77
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी को जीवन में नए जोश व नई ऊर्जा का संचार करे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, ‘होली पर देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और जीवन में खुशी, उत्साह, आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।’
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘समस्त देशवासियों को ‘होली’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए।’
योगी आदित्यनाथ ने दी लोगों को कोरोना से बचने की सलाह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को होली की बधाई के साथ ही कोरोना से बचने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देता हूं। उत्साह और उमंग का यह पर्व प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का कारक बने। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि हम हर्षोल्लास के इस पर्व को कोरोना संक्रमण का कारण नहीं बनने दें।’
राहुल गांधी ने भी गाइडलाइन्स ध्यान रखने की अपील
होली के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘हमारे देश की विविधताओं के सभी रंगों के त्यौहार होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें- सुरक्षित रहें।’



Festival & Fastings
CG : राज्यपाल उइके और CM बघेल रायपुर में दावते रोजा इफ्तार में हुए शामिल ; प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा सुख-समृद्धि के लिए मांगी दुआ


- देश और प्रदेश के विकास के लिए एकजुटता और आपसी भाईचारा महत्वपूर्ण : राज्यपाल उइके
- बुराई को त्याग कर अच्छाई को अपनाने के लिए प्रेरित करता है रमजान का महीना : मुख्यमंत्री बघेल
रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित दावते रोजा इफ्तार में शामिल हुए और प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी।
RO-NO-12059/77
राज्यपाल उइके ने दावते रोजा इफ्तार में सभी समुदाय के धर्म गुरूओं को एक साथ आमंत्रित कर आपसी भाईचारा तथा खुशहाली से मनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना बुराई का त्याग करने के लिए प्रेरित करता है और अपनी धार्मिक मान्यता के अनुरूप व्यक्ति को सदाचरण की ओर ले जाता है। उन्होंने दावते रोजा इफ्तार में सभी धर्म गुरूओं के शामिल होने पर उसे गंगा-जमुनी तहजीब का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए यह एकजुटता और आपसी भाईचारा महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है। इस महीना में लोग रोजा रखकर ईश्वर की आराधना करते हैं। यह एक ऐसा महीना है जो इंसान को बुराई से अच्छाई की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है। रोजा खुदा की इबादत का एक ऐसा जरिया है जो रोजेदार को उस दुनिया के साथ-साथ इस दुनिया के लिए भी लायक बनाता है। इस पवित्र महीने में सभी के मन के भाव एक हो जाते हैं, सभी का लक्ष्य एक हो जाता है। सभी एक जैसा तप करते हैं और एक जैसी अनुभूतियों से गुजरते हैं। भावों और अनुभूतियों का एक हो जाना ही आध्यात्म की चरम ऊंचाई है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि रमजान का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यही है कि एक दूसरे से सम हुए बिना ईश्वर-अल्लाह के साथ सम नहीं हुआ जा सकता। जहां समता होगी, वहीं पर परस्परता होगी। जहां पर परस्परता होगी वहीं पर एकजुटता होगी। और जहां एकजुटता होगी वहीं पर भाईचारा होगा। इस्लाम की परंपराएं परस्परता और भाईचारे की ओर प्रेरित करती हैं। मिल-जुलकर जीने के साथ-साथ मिल-जुलकर ईश्वर को प्राप्त करना सिखाती हैं। गरीबों, मजलूमों और कमजोर लोगों का हाथ पकड़कर उन्हें भी अपने साथ चलाना सिखाती हैं। आप सभी ने इस पवित्र महीने में रोजा रखकर खुदा की इबादत की है। वह आपकी हर दुआ कबूल करेगा। मैं आप सभी को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।
इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, महापौर नगरपालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायकगण सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, सभापति प्रमोद दुबे सहित विभिन्न समुदायों के धर्मगुरू बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Festival & Fastings
Good Friday : गुड फ्राइडे आज, जानिए क्यों मनाया जाता है व इस दिन से जुड़ी अहम बातें ; 17 को मनाया जाएगा ईस्टर संडे


Good Friday 2022 : आज 15 अप्रैल 2022 को गुड फ्राइडे और 17 अप्रैल 2022 को ईस्टर संडे मनाया जाएगा। मान्यता है कि रविवार के दिन यीशु ने येरुशलन में प्रवेश किया था। विद्वानों का मत है कि 29ई को प्रभु ईसा गधे पर चढ़कर यरुशलम पहुंचे थे और लोगों ने खजूर की डालियां बताकर उनका स्वागत किया था, इसलिए इस दिन पाम संडे कहा जाता है। यहीं यरुशलम या जेरूसलम में उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा गया और शुक्रवार को सूली पर लटका दिया गया। सूली पर लटाने की घटना को गुड फ्राइडे के नाम से जानते हैं।
RO-NO-12059/77
प्रभु ईसा मसीह, लोगों को मानवता, एकता और अहिंसा का उपदेश देकर अच्छाई की राह पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे थे। धार्मिक अंधविश्वास करने वाले लोगों ने उन पर राजद्रोह का आरोप लगा दिया। उन्हें मौत की सजा सुनाई गई और प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ा दिया गया। जिस दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया उस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है। प्रभु यीशु के बलिदान की वजह से इस दिन को गुड फ्राइडे कहते हैं।
गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी संडे को प्रभु ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए और 40 दिन तक लोगों के बीच उपदेश देते रहे। उनके दोबारा जीवित होने की घटना को ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे को चर्च में उनके जीवन के आखिरी पलों को दोहराया जाता है और लोगों की सेवा की जाती है। यह शोक का दिन है। इस दिन चर्च एवं घरों से सजावट की वस्तुएं हटा ली जाती हैं।
लोग प्रभु यीशु की याद में काले वस्त्र धारण कर पदयात्रा निकालते हैं। इस दिन चर्च में कैंडल नहीं जलाई जातीं और न ही घंटियां बजाई जाती हैं। गुड फ्राइडे को लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। गुड फ्राइडे को शाकाहारी और सात्विक भोजन पर जोर दिया जाता है। क्रॉस को चूमकर प्रभु ईसा मसीह को याद करते हैं।


Festival & Fastings
Subho Noboborsho 2022 : आज से शुरू हो रहा है बंगाली नववर्ष, जानें कैसे और क्यों मनाया जाता है पोइला बोइशाख


Happy Bengali New Year 2022 : पूरा विश्व एक जनवरी को नया साल मनाता है, लेकिन भारत एक ऐसा देश है, जहां एक जनवरी के अलावा और भी कई बार नया साल मनाया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग समय पर अपनी संस्कृति और परंपराओं के आधार पर नया साल मनाया जाता है। इसी तरह आज पश्चिम बंगाल में बंगाली समुदाय के लोग अपना नया साल मना रहे हैं।
RO-NO-12059/77
हिंदी कैलेंडर के अनुसार, चैत्र का महीना खत्म होते ही बैसाख का महीना शुरू हो जाता है और बंगाली समुदाय के लिए बैसाख माह का पहला दिन बहुत खास महत्व रखता है। इस दिन बंगाली समुदाय के नववर्ष की शुरुआत होती है। इस साल बंगाली नववर्ष 15 अप्रैल 2022 यानी आज से शुरू होने जा रहा है। बंगाल में इसे पोइला बोइशाख कहते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि कैसे मनाया जाता है ये पोइला बोइशाख और क्या हैं इससे जुड़ी मान्यताएं ;
कैसे मनाते हैं पोइला बोइशाख?
बंगाली समुदाय के लोग पोइला बोइशाख यानी साल के पहले दिन घरों की साफ-सफाई करते हैं और नए कपड़े पहनकर पूजा करते हैं। अच्छे पकवान बनाते हैं और एक दूसरे को नए साल की बधाई देते हैं।
इस दिन बंगाली लोग एक-दसूरे को गले मिलकर शुभो नोबो बोरसो कहकर नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। शुभो नोबो बोरसो का हिंदी अर्थ होता है ‘नया साल मुबारक हो’।
साथ ही इस दिन मंदिर में जाकर ईश्वर के दर्शन करने और बड़ों का आशीर्वाद लेने की परंपरा है। इसके अलावा बंगाल के कई इलाकों में पोइला बोइशाख के दिन गौ माता की भी पूजा की जाती है। सुबह गौ माता को स्नान कराकर उन्हें तिलक लगाया जाता है। इस दिन गाय को भोग लगाकर उनका पांव छूकर आशीर्वाद लिया जाता है।
पश्चिम बंगाल में पोइला बोइशाख का दिन बहुत शुभ माना गया है। इस माह में सभी शुभ कार्य दैसे शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नया घर खरीदने जैसे अदि कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा इस दिन कई जगह पर मेलों का आयोजन किया जाता है।
क्या है मान्यता ?
बंगाली समुदाय में इस दिन सुबह जल्दी उठकर उगते सूर्य को देखने की भी परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से पूरे साल भर सफलता प्राप्त होती है। वहीं कई जगहों पर इस दिन लोग नाश्ते में प्याज, हरी मिर्ची और फ्राईड फिश के साथ भात खाते हैं।
पोइला बोइशाख के दिन पूरे साल अच्छी बारिश के लिए बादलों की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन परिवार की समृद्धि और भलाई के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।


-
राज्य एवं शहर6 days ago
CG में 3 दिन बंद रहेंगी शराब बिक्री, होटल-रेस्टॉरेंट में भी बेचने की अनुमति नहीं, आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश ; जानिए कारण
-
देश-विदेश5 days ago
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 35 ट्रेनें अगले 15 दिन के लिए फिर रहेंगी रद्द, देखिए सूची
-
क्राइम4 days ago
CG : भिलाई में मर्डर केस का खुलासा : रेप केस में फंसाने की धमकी दी तो युवकों ने पहले महिला से बनाया शारीरिक संबंध, फिर हत्या कर बोरे में डालकर गटर में फेंका
-
Special News5 days ago
छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार : प्रतिष्ठित IMC डिजिटल अवार्ड्स 2021 से किया गया सम्मानित
-
क्राइम6 days ago
छत्तीसगढ़ की राजधानी में देर रात हत्या : तीन भाइयों ने दो लोगों को डंडे, पाइप से खूब पीटा, एक की मौत दूसरा जख्मी जख्मी
-
क्राइम5 days ago
Sidhu Moosewala Murder Case : 2021 में रची गई थी मूसेवाला की हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग तीसरी कोशिश में हुआ सफल
-
ज्योतिष6 days ago
राशिफल 23 जून : कन्या समेत इन राशि वालों को लग सकती है चोट, ये लोग गलत भाषा के प्रयोग से बचें
-
CORONA VIRUS5 days ago
CG Covid Update : प्रदेश में कोरोना से आज एक मौत, नए मामले 100 के पार, 66 हुए ठीक, एक्टिव केस 632 ; रायपुर में 160 सक्रिय मरीज़