Friday, March 29, 2024

कोविड-19 : कोरोना के उबरने लगा भारत, 24 घंटों में सामने आए 11,039 नए मामले

New Delhi : लंबे समय से कोरोना का कहर झेल रहे भारत को वैक्सीन आने के बाद से राहत मिलती दिख रही है। दैनिक आंकड़े ऊपर नीचे हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 11,039 नए कोविड-19 मामले सामने आए है और 14,225 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है। वहीं 110 लोगों की मौतें हुई हैं। इसके अलावा अब तक के कुल मामलों की बात करें तो ये 1,07,77,284 है। 1,04,62,631 लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1,60,057 पर हैं जबकि 1,54,596 लोग जान गवां चुके हैं। वहीं कुल 41,38,918 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि 29 जनवरी तक देश में लोगों को टीके की खुराकें देने के मामले में भारत पांचवें स्थान पर है। मंत्रालय ने बताया कि 31 राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों में उपचाराधीन मामलों की संख्या 5000 से कम है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में उपचाराधीन मामलों की संख्या चार है, वहीं दमन और द्वीव तथा दादर और नगर हवेली में छह है।

कोविड-19 के 79.69 प्रतिशत उपचाराधीन मामले पांच राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों से हैं। मंत्रालय ने कहा, दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में देश के कुल उपचाराधीन मामलों के 69.41 प्रतिशत मामले हैं।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang