बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर अक्सर फैन्स के लिए अपने फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर उनका एक फोटोशूट चर्चा में हैं, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

जाह्ववी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन जाह्ववी कपूर और ईशान खट्टर ने फैन्स का दिल जीत लिया।

जाह्ववी कपूर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर घोस्ट स्टोरीज से डेब्यू किया था। वहीं इसके अलावा जाह्ववी कपूर फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कार्गिल गर्ल’ में भी नजर आ चुकी हैं।

जाह्नवी कपूर के इंस्टाग्राम पर 9.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जाह्ववी को कई आम लोगों के साथ ही साथ कई सेलेब्स भी फॉलो करते हैं।

जाह्नवी कपूर अभी तक इंस्टाग्राम पर करीब 410 पोस्ट कर चुकी हैं और वो खुद करीब 600 लोगों को फॉलो करती हैं। इस फोटोशूट में जान्हवी बैकलेस टॉप और पिंक पैंट में कहर ढा रही हैं।

बता दें कि जाह्नवी कपूर जल्दी ही फिल्म रूही में नजर आएंगी। फिल्म में जाह्ववी कपूर के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में होंगे।

गौरतलब है कि रूही के बाद जाह्नवी कपूर दोस्ताना 2 और करण जौहर की तख्त में भी नजर आएंगी। हालांकि तख्त को लेकर कई बार अलग अलग खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में इस फिल्म के बनने को लेकर कुछ तय नहीं है।