Sunday, December 10, 2023

कर्नाटक के नए सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम DK शिवकुमार ने ली शपथ,बेंगलुरु में जुटे दिग्गज विपक्षी नेता

देश के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य में 30वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

सिद्धारमैया ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बेंगलुरु में जुटे दिग्गज विपक्षी नेता

HIGHLIGHTS

  1. सिद्धारमैया ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ।
  2. मुख्यमंत्री के साथ 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
  3. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए कई राज्यों के मुख्यमंत्री।

कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के श्री कांतिराव स्टेडियम में आयोजित किया गया था। समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एनसीपी नेता शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला और विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए। इस बीच आठ मंत्रियों ने शपथ ली और कर्नाटक का नया मंत्रिमंडल अब तैयार है। जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड जमीन अहमद खान ने मंत्रियों के रूप में शपथ ली। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इन मंत्रियों को शपथ दिलाई।

KARNATAKA CM SWEARING IN CEREOMONY LIVE SIDDARAMAIAH DK SHIVKUMAR OATH AS CHIEF MINISTER AND DEPUTY CM

20 May 2023-01:50 PM

जनता का मैं दिल से धन्यवाद करता हूं

शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में कहा कि कर्नाटक की जनता को मैं दिल से और कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद करता हूं। आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया। पिछले 5 सालों में आपने कौन-सी मुश्किलें सही यह आप और हम जानते है। इस जीत का सिर्फ एक कारण है और वह है कांग्रेस कर्नाटक के गरीबों, पिछड़ों, दलितों के साथ खड़ी हुई। राहुल गांधी ने कहा, ‘नफरत के बाजार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली है।’

01:03 PM

एमबी पाटिल ने ली मंत्री पद की शपथ

लिंगायत नेता एमबी पाटिल ने पद की शपथ ली। वह पांच बार विधायक रह चुके हैं। पाटील सिद्धारमैया के बेहद करीबी हैं।  वहीं, केजे जॉर्ज ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

12:58 PM

डॉ. जी परमेश्वर ने ली मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बाद कर्नाटक के दलित नेता डॉ जी परमेश्वर ने मंत्री पद की शपथ ली।

12:52 PM

naidunia

शिवकुमार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

उपमुख्यमंत्री के तौर पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण किया।

12:47 PM

naidunia

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने शपथ ग्रहण किया।

12:39 PM

naidunia

राहुल गांधी ने उठाया सिद्धारमैया-शिवकुमार का हाथ

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एकता का प्रदर्शन किया।

12:34 PM

इन राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे

शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, एक्टर कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

12:30 PM

महबूबा मुफ्ती भी पहुंची

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई।

12:26 PM

naidunia

कांतीरवा स्टेडियम में लोगों की भीड़ जुटी

कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शपथ ग्रहण करेंगे। जिसके लिए श्री कांतीरवा स्टेडियम में लोगों की भीड़ जुटी है।

  • 12:22 PM

    प्रियांक, शिवकुमार के भाई कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

    शपथ ग्रहण समारोह से पहले बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे, डॉ. जी परमेश्वर और डीके शिवकुमार के भाई सांसद डीके सुरेश कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

  • 11:15 AM

    बेंगलुरु पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा

    डीके शिवकुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को रिसीव करने के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे।

10:10 AM

नीतीश कुमार, तेजस्वी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए रवाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कर्नाटक रवाना हो गए हैं।

10:09 AM

सड़कों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए

कर्नाटक में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 8 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। सड़कों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।

09:09 AM

8 विधायक लेंगे शपथ

कर्नाटक में आज 8 विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनमें जी परमेश्वर, केजे जॉर्ज, केएच मुनियप्पा, सतीश जरकीहोली, जमीर अहमद, रामलिंगा रेड्डी, बीके हरिप्रसाद और एमबी पाटिल के नाम शामिल हैं।

08:32 AM

कर्नाटक में नई और मजबूत सरकार आई- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एएनआई से बातचीत में कहा कि आज मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित आठ विधायक मंत्रीपद के लिए शपथ लेंगे। यह खुशी की बात है कि कर्नाटक में नई और मजबूत सरकार आई है। इससे राज्य का विकास होगा।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang