Friday, March 31, 2023

15 मिनट में 72 जगह चाकू से हमला, मौत की वजह बना पुलिस के लिए मर्डर मिस्ट्री

रायपुर। Bride and Groom Murder Case in Raipur टिकरापारा के बृज नगर इलाके में नव विवाहित जोड़े ने शादी के दूसरे दिन रिसेप्शन से कुछ घंटे पहले ही एक दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। लगभग 15 मिनट तक चले खूनी खेल में दोनों के शरीर में 72 जगह पर चाकू के निशान मिले हैं। लड़की के शरीर में 40 और लड़के के 32 घाव मिले हैं। अब तक घटना की मुख्य वजह सामने नहीं आई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले में एक और जानकारी सामने आई है कि 19 को शादी के बाद 20 तारीख की रात लड़का खुदकुशी करने रेलवे स्टेशन जा रहा था, लेकिन उसके स्वजनों ने समझा बुझाकर उसे घर वापस लेकर आए थे। इसके दूसरे दिन दुल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी।

इधर बुधवार को मृतक असलम अहमद और कहकशां बानो का पीएम किया गया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार नव विवाहिता जोड़ा असलम और कहकशां ने एक-दूसरे को चाकू मारकर हत्या की है। पुलिस स्वजनों के अलावा मौके पर उपस्थित अन्य लोगों की बयान लेगी। घटना के समय कमरे में पति-पत्नी के अलावा कोई अन्य तीसरा व्यक्ति नहीं था। पुलिस के अनुसार शादी के दूसरे दिन से ही असलम तनाव में था। असलम किस बात को लेकर तनाव में था। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है।

सोमवार की रात निकला था खुदकुशी करने :

– जानकारी के अनुसार असलम घटना के एक दिन पहले सोमवार रात लगभग 11 बजे के करीब घर वालों को बोलकर खुदकुशी करने की नीयत से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। पुलिस को इसका एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज में असलम के स्वजन हैं, जो उसे समझा रहे हैं। नहीं मानने पर उससे मारपीट भी किए हैं। इसके बाद असलम घर चला गया।

दिन भर घटना स्थल पर डटी रही पुलिस

– बृज नगर मोतीनगर में मंगलवार देर रात तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। दूसरे दिन दूसरे दिन अस्पताल में मर्च्युरी के बाहर अप्रिय स्थिति से निपटने छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के जवान तैनात किए गए थे। वहीं घटना स्थल पर पुलिस के आला अधिकरी मामले की पड़ताल करने जुटे रहे।

ब्यूटीशियन और स्वजनों का दर्ज होगा बयान :

जिस समय वारदात हुई उस दौरान ब्यूटीशियन घर के हाल में थी। वह लड़की को तैयार करने गई थी। जब वह पहुंची तो असलम सो रहा था। उसकी तबीयत खराब थी। जिसे डाक्टर को बुलाकर दिखाया गया था। ब्यूटीशियन के पहुंचने के बाद असलम जग गया और ब्यूटीशियन को कमरे से कुछ देर बाहर हाल में बैठने के लिए कहा। जिसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात पर विवाद शुरू हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे की जान ले ली। पुलिस अब ब्यूटीशियन के अलावा असलम के स्वजनों का बयान दर्ज करेगी। इसके अलावा लड़की के स्वजनों का बयान भी दर्ज किया जाएगा।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang