नई दिल्ली 18 जनवरी 2023: साल 2023 के साथ भारत में कई लैपटॉप लॉन्च किए गए। जिनमें लेनोवो, Asus,HP के साथ कई लैपटॉप शामिल हैं। इस बीच Lenovo ने नए मॉडल के साथ कन्वर्टिबल लैपटॉप योगा 9i सीरीज को रिफ्रेश किया है।इसमें 14 इंच का 4K OLED डिस्प्ले दिया गया है। नए मॉडल लेनोवो योगा सीरीज का लेटेस्ट मॉडल हैं और साथ ही ये इंटेल इवो सर्टिफाइड हैं।लैपटॉप में 14 इंच का OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है जो 4K रिजॉल्यूशन और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है। कंपनी ने बॉक्स में लेनोवो प्रिसिजन पेन 2 एक्सेसरी शामिल की है। टचपैड ग्लास से बना है।
Lenovo Yoga 9i की कीमत
लेनोवो योग 9i 2-इन -1 प्रीमियम लैपटॉप है और भारत में 1,74,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी सेल 29 जनवरी से शुरू होगी। लैपटॉप दो कलर ऑप्शन में आता है जिसमें स्टॉर्म ग्रे और ओटमील शामिल है। योगा 9आई को सीधे लेनोवो एक्सक्लूसिव से खरीदा जा सकता है।
Lenovo Yoga 9i Gen 8 के फीचर्स
लेनोवो योगा 9आई जेन 8 मॉडल विंडोज 11 प्रो ऑनबोर्ड के साथ आएगा। वहीं यह लैपटॉप 4K(3,840×2,400 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ 14-इंच OLED प्योरसाइट टचस्क्रीन को स्पोर्ट करता है। डिस्प्ले की बात करें तो यह 60Hz रिफ्रेश रेट, 400 निट्स ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है। लेनोवो प्रिसिजन पेन 2 भी बॉक्स में शामिल किया गया है। लेटेस्ट लेनोवो योगा 9आई मॉडल में इंटेल आइरिस एक्स ग्राफिक्स के साथ 13th जनरेशन के इंटेल कोर आई7 सीपीयू पर बेस्ड है। वहीं Lenovo Yoga 9i Gen 8 में वाई-फाई 6ई और ब्लूटूथ वी5.2 वायरलेस कनेक्टिविटी है।लैपटॉप के साथ 16 जीबी तक LPDDR5 रैम और 1 टीबी तक की SSD स्टोरेज मिलता है। लैपटॉप में 75 Wh बैटरी मिलती है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि इससे 14 घंटे तक फुल एचडी प्लेबैक सपोर्ट मिलेगा। साथ ही रैपिड चार्ज बूस्ट फास्ट चार्जिंग की मदद से 15 मिनट की चार्जिंग में दो घंटे का बैकअप मिलता है।