Sunday, December 10, 2023

नवंबर में छुट्टियों की भरमार….जानिए कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी…पूरी लिस्ट यहां

नवंबर महीने में कई छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान बैंकों भी बंद रहेंगे। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है।

अगर आप भी नवंबर में बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। नवंबर के महीने में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। इसमें दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ आदि त्योहार की छुट्टी शामिल है। इसके अलावा इसमें शनिवार और रविवार के अवकाश को भी शामिल किया गया है।

नवंबर 2023 में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद

1 नवंबर 2023- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

5 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी

10 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

11 नवंबर, 2023- दूसरा शनिवार

12 नवंबर, 2023- रविवार

13 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों में अवकाश रहेगा।

14 नवंबर, 2023- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा।

15 नवंबर, 2023- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

19 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी

20 नवंबर, 2023- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर, 2023- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

25 नवंबर, 2023- चौथा शनिवार

26 नवंबर, 2023- रविवार

27 नवंबर, 2023- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang