देश-विदेश
LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, फरवरी में तीसरी बार बढ़े दाम, 21 दिन में 100 रुपये की बढ़ोतरी


Business Desk : पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच आज आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। यह दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।
RO-NO-12059/77
दिल्ली में LPG सिलेंडर का नया रेट
S.No | Product Name | Amount(in Rs.) |
1 | 47.5 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder LOT – Filled | 3793.5 |
2 | 47.5 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder – Filled | 3793.5 |
3 | 47.5 Kg LPG Cylinder LOT – Filled | 3793.5 |
4 | 5 KG REFILL FTL – ND FILLED CYL | 425.5 |
5 | 19 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder LOT – Filled | 1519 |
6 | 19 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder – Filled | 1519 |
7 | 19 Kg LPG Cylinder LOT – Filled | 1519 |
8 | 5 KG REFILL FTL (POS) ND FILLED CYL | 445.5 |
9 | 5 KG FTL (POS) ND CYLINDER | 1389.5 |
10 | 5 KG FTL – ND CYLINDER | 1369.5 |
11 | 19 Kg LPG Nanocut Cylinder – Filled | 1781 |
12 | 47.5 Kg LPG Cylinder – Filled | 3793.5 |
13 | 5 Kg LPG Cylinder Non Domestic – Filled | 425.5 |
14 | 19 Kg LPG Cylinder – Filled | 1519 |
15 | 14.2 Kg LPG Cylinder – Filled Without Subsidy | 794 |
16 | 5 Kg LPG Cylinder – Filled Without Subsidy | 293 |
17 | 14.2 Kg LPG Cylinder – Filled | 794 |
18 | 5 Kg LPG Cylinder – Filled | 293 |
19 | 425 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder – Filled | 33980 |
20 | 425 Kg LPG Cylinder – Empty | 0 |
21 | 425 Kg LPG Cylinder – Filled | 33980 |
स्रोत: IOC
3 महीने में 200 रुपये तक हुआ महंगा
एक दिसंबर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। इसके बाद 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए और सिलेंडर 694 रुपये हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई।
14.2 Kg LPG Cylinder – Filled Without Subsidy
- दिल्ली 794
- मुंबई 794
- कोलकाता 822
- लखनऊ 832
- आगरा 807



देश-विदेश
BIG BREAKING : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने CM और MLC पद से किया इस्तीफा का एलान ; विधानसभा में कल फ्लोर टेस्ट


मुंबई : महाराष्ट्र से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएम पद छोड़ने का ऐलान किया है साथ ही उन्होंने विधान परिषद की भी कुर्सी छोड़ दी है। मिली जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं।
RO-NO-12059/77
मैं इस्तीफा दे रहा हूं
कांग्रेस ने मंत्रिमंडल से निकलने की पेशकश की है। बागियों को अपने संदेश में सीएम उद्धव ने कहा कि हो सकता है कल फ्लोर टेस्ट में आप जीत जाएं लेकिन आपको याद रखना चाहिए कि आपके पास कितनी संख्या है मुझे इससे मतलब नहीं है। आप कल जाकर बताएं कि बालासाहेब ने आपको कितना बढ़ाया और आपने बालासाहेब के बेटे को नीचे लाने का पुण्य किया है।
कल होगा फ्लोर टेस्ट
महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में कल बहुमत परीक्षण होगा। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। सुप्रीम अदालत ने हालांकि शिवसेना व्हिप चीफ सुनील प्रभु की याचिका पर स्टे लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल के फैसले को सही कहा और 30 जून को बहुमत परीक्षण की इजाजत दे दी है। इससे पहले फ्लोर टेस्ट पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि विधायकों की अयोग्यता का मामला लंबित होने से फ्लोर टेस्ट नहीं रुक सकता। इसके साथ ही सीएम उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि इससे पहले सीएम उद्धव ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से ढाई साल तक सहयोग करने के लिए धन्यवाद कहा। सूत्रों से जानकारी मिली है कि फ्लोर टेस्ट से पहले वो अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारी राय है कि इन मसलों का सही समाधान विधानसभा का सदन ही हो सकता है। अदालत ने बोम्मई केस का हवाला देते हुए कहा कि बहुमत का फैसला तो सदन में ही हो सकता है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद एनसीपी नेताओं नवाब मलिक और अनिल देशमुख को कल महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी।
बीजेपी की एंट्री
महाराष्ट्र के सियासी संकट में भारतीय जनता पार्टी की भी एंट्री हो गई है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने फ्लोर टेस्ट की मांग की थी। जिस पर राज्यपाल की ओर से 30 जून को उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिए कहा है। ऐसी स्थिति में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बहुमत का फैसला सिर्फ सदन के पटल पर हो सकता है। उधर, गुवाहाटी में ठहरे बागी विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे गोवा के लिए रवाना हो गए हैं। शिंदे ने ऐलान किया है कि वो 30 जून को मुंबई पहुंचेंगे


CORONA VIRUS
COVID UPDATE : भारत में कोरोना वायरस केसों में 23% उछाल, पिछले 24 घंटे में 14,506 नए मामले


मुंबई : भारत में COVID-19 केसों में 23 फीसदी उछाल आया है और पिछले 24 घंटे में 14,506 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जबकि इस अवधि में कोरोना वायरस से 30 लोगों की मौत हुई है. बता दें कि कल कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई थी और 11,793 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं आज कोरोना के नए मामलों में वृद्धि देखी गई है. इस समय देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 99,602 है. पिछले 24 घंटे में 11,574 लोग कोरोना से सही हुए हैं. अब तक देश में कोरोना के कुल 43,433,345 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. वहीं कोरोना से हुई मौतों का कुल आंकड़ा 525,077 है.
RO-NO-12059/77
सरकारी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 13,44,788 वैक्सीन लगाई गई हैं. जबकि देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,97,46,57,138 पहुंच गया है.
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 874 नये मामले सामने आये हैं. जबकि संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई. राजधानी में संक्रमण दर 5.18 फीसदी से नीचे है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है. आंकड़ों में कहा गया है कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 628 नये मामले सामने आये थे. जबकि तीन लोगों की इससे मौत हो गयी थी. संक्रमण दर सोमवार को आठ फीसदी से अधिक था. आंकड़ों के अनुसार नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 19,32,900 हो गई है. जबकि मरने वालों की संख्या बढ़ कर 26,260 पर पहुंच गयी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उपचारधीन मामलों की संख्या कम होकर 4,482 पर आ गयी है.


देश-विदेश
BREAKING : खतरे में महाराष्ट्र की उद्धव सरकार! देवेंद्र फडणवीस ने गवर्नर से की फ्लोर टेस्ट की मांग


मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी भूचाल के बीच अब फ्लोर टेस्ट लगभग तय हो गया है। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर जल्द फ्लोर टेस्ट करने की मांग की है। वहीं सूत्रों का कहना है कि आठ निर्दलीय विधायकों ने भी गवर्नर को ईमेल भेजकर फ्लोर टेस्ट की मांग रखी है।
RO-NO-12059/77
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने कहा है कि मौजूदा परिस्थिति में शिवसेना के 39 विधायक बाहर हैं और वो लगातार कह रहे हैं कि वो एनसीपी और कांग्रेस के साथ नहीं रहना चाहते। इसका मतलब है कि वो सरकार को समर्थन नहीं देना चाहते। इसलिए सरकार अल्पमत में दिख रही है। इसलिए राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वो तुरंत सीएम उद्धव ठाकरे से कहें कि वो बहुमत साबित करें।
माना जा रहा है कि 11 जुलाई से पहले ही महाराष्ट्र विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। भाजपा ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा ने अपने सभी विधायकों से कहा है कि कुछ दिनों तक वे मुंबई में ही रहें।
एकनाथ शिंदे ने बुलाई आपात बैठक
देवेंद्र फडणवीस की गवर्नर से मुलाकात से थोड़ी देर पहले ही अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुलाकात की। बताया यह भी गया कि फडणवीस के साथ कुछ विधायक भी पहुंचे थे। वहीं शिंदे गुट ने भी रात में ही विधायकों के साथ इमर्जेंसी बैठक की है।


-
राज्य एवं शहर7 days ago
CG में 3 दिन बंद रहेंगी शराब बिक्री, होटल-रेस्टॉरेंट में भी बेचने की अनुमति नहीं, आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश ; जानिए कारण
-
देश-विदेश6 days ago
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 35 ट्रेनें अगले 15 दिन के लिए फिर रहेंगी रद्द, देखिए सूची
-
क्राइम5 days ago
CG : भिलाई में मर्डर केस का खुलासा : रेप केस में फंसाने की धमकी दी तो युवकों ने पहले महिला से बनाया शारीरिक संबंध, फिर हत्या कर बोरे में डालकर गटर में फेंका
-
क्राइम6 days ago
CG Crime : दुर्ग के मरोदा स्टेशन के पास मिली महिला की लाश ; हत्या के बाद बोरी में डाल कर गटर में फेंकी बॉडी ; सिर और शरीर पर चोट के निशान
-
क्राइम6 days ago
Sidhu Moosewala Murder Case : 2021 में रची गई थी मूसेवाला की हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग तीसरी कोशिश में हुआ सफल
-
Special News6 days ago
छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार : प्रतिष्ठित IMC डिजिटल अवार्ड्स 2021 से किया गया सम्मानित
-
क्राइम7 days ago
छत्तीसगढ़ की राजधानी में देर रात हत्या : तीन भाइयों ने दो लोगों को डंडे, पाइप से खूब पीटा, एक की मौत दूसरा जख्मी जख्मी
-
ज्योतिष7 days ago
राशिफल 23 जून : कन्या समेत इन राशि वालों को लग सकती है चोट, ये लोग गलत भाषा के प्रयोग से बचें