अंबिकापुर : सरगुजा में मैनपाट महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, इसे लेकर गायक कैलाश खेर ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में कैलाश खेर ने मैनपाट महोत्सव में शामिल होने की बात कही है। सरगुजा के पर्यटन स्थल मैनपाट में 12 से 14 फरवरी तक तीन दिनों तक मैनपाट महोत्सव चलेगा। इस दौरान 14 फरवरी को अंतिम दिन कैलाश खेर मैनपाट महोत्सव में शामिल होंगे।
जय जोहार छत्तीसगढ़. हम कैलासा बैंड के साथ आप सबके मध्य होंगे वो भी शीघ्र ही. जुड़े रहें. छतीसगढ़ का खंडाला, सरगुजा जिला, अम्बिकापुर. मिलते हैं.. https://t.co/3R3lABMdN0
— Kailash Kher (@Kailashkher) February 5, 2021
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने रविवार को मैनपाट स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में जिला अधिकारियों की मैनपाट महोत्सव के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने इस बार मैनपाट महोत्सव की तीन दिवसीय आयोजन हेतु 12 से 14 फरवरी तक की संभावित तिथि निर्धारित करते हुए व्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।