Friday, April 19, 2024

महर्षि वाल्मीकि वार्ड की मितानिन बहनों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया

भाजपा माना मंडल द्वारा आज महर्षि वाल्मीकि वार्ड की मितानिन बहनों का सम्मान किया गया,उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि कोरोना काल मे मितानिन बहनों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना वार्ड के नागरिकों को इलाज़ के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती करने, ऑक्सीजन एवं बेड उपलब्ध कराने का कार्य किया जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

इसी परिपेक्ष में आज मितानिन दिवस पर महर्षि वाल्मीकि वार्ड की मितानिन बहन श्रीमती मन्थुरा कोसले, पूर्णिमा जांगड़े, सरस्वती बेंद्रे, हेमलता साहू, तारा यादव, बिमला वर्मा, अशोका टेमरे,भुनेश्वरी ठाकरे, जमुना वर्मा, यमुना सेन, सुधा ध्रुव, सुनीता निराला, सरला उइके, सोंबति सिन्हा, दिनेश्वरी बंजारे का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, राजकुमार राठी,रामलाल साहू, अशोक गुप्ता, पूर्व पार्षद शारदा पटेल, जितेंद्र नाग, रविंद चौहान, अखिल चटर्जी,संजय शाह, सी पी तंबोली,अनिल गुप्ता ,कविता राठी सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang