Tuesday, April 16, 2024

युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता, सीएम भूपेश बघेल भी हुए शामिल

रायपुर 21 नवम्बर 2022: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह आयोजित किया गया था। इस आयोजन ने मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने आज भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह रखा था। इस कार्यक्रम में 15,000 से अधिक युवा पूरे छत्तीसगढ़ से एकत्रित हुए थे। इस दौरान सभी ने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु

भारत जोड़ो यात्रा में लगातार चल रहे भारत यात्री को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाया की आने वाले समय में हमें नेहरू और गांधी विचारधारा से युवा कांग्रेस की कार्यशैली को बनाना है और आने वाले 2023 और 24 को चुनाव में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने का संकल्प दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कही ये बात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा की मैं भी यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष रह चुका हूं और आपके बीच में उपस्थित होकर आज मैं अपने युवा कांग्रेस के दिनों को याद कर रहा हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा युवा कांग्रेस के नारे लगाए गए सभी लोगों ने एक साथ मिलकर युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी का जमकर नारा लगाया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी द्वारा अपने संबोधन में कहां कि भारत जोड़ो यात्रा जिस प्रकार हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाल रहे हैं और लगातार छह राज्यों से होकर यात्रा गुजर चुकी है उसी प्रकार मैंने प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को कहा था की भारत जुड़े यात्रा छत्तीसगढ़ से नहीं निकल रही है, तो अकाश शर्मा ने प्रत्येक विधानसभा से भारत जोड़ो यात्रा निकाला और अपनी भागीदारी भारत जोड़ो यात्रा में दर्ज कराई।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang