नेता प्रतिपक्ष ने “जन आशीर्वाद यात्रा” को “जन बर्बाद यात्रा” बताया
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ तीखा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ‘जन बर्बाद यात्रा’ चल रही है। जनता इनको देखना नहीं चाहती, इसलिए आशीर्वाद लेने के बहाने अपना चेहरा दिखाना चाहते हैं। आशीर्वाद यात्रा में पूरी तरीके से सरकारी कर्मचारी-अधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके पहुंचया जा रहा है। प्रदेश को चौपट करने का काम इस यात्रा के जरिए किया जा रहा है।
MP में बीजेपी की नाव डूबने वाली है
वहीं आगे कांग्रेस के सीनियर नेता डॉ. गोविंद सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, थोड़ा बहुत पैसा जो प्रदेश में बचा है, खजाने से निकाल कर लौटने का काम कर रहे है। मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की नाव डूबने वाली है, उसे बचाने के लिए बड़े-बड़े नेता मोदी पहुंच रहे हैं, लेकिन कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि, पूरी भारतीय जनता पार्टी में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है।
जनता का आशीर्वाद जनता जिसे चाहेगी उसे टिकट मिलेगा
वहीं कांग्रेस की तरफ से चुनाव में टिकट का फार्मूला क्या रहने वाला इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि, जनता का आशीर्वाद जनता जिसे चाहेगी उसे टिकट मिलेगा। प्रजातांत्रिक तरीके से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा वन नेशन वन इलेक्शन पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, संभव नहीं है। बिना संविधान में संशोधन के। समिति सिर्फ दिखावा है। संविधान संशोधन के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए, जो भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं है। संविधान में संशोधन हो नहीं सकता। यह सिर्फ शगुफा है, जैसे 15 लाख रुपए का देने का मोदी जी ने छोड़ा था।