Sunday, December 10, 2023

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बदले जाने पर मूणत का तंज

रायपुर 6 दिसंबर 2022: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बदले जाने पर बीजेपी ने तंज कसा है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंतर्कलह को प्रभारी सुलझा नहीं पाए इसलिए नई नियुक्ति की गई है।

राजेश मूणत ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी गुटबाज़ी चरम सीमा पर है, इसलिए नए नियुक्ति करनी पड़ी है। पार्टी को एक करने के लिए नए प्रभारी बनाई गईं हैं।

मूणत के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस मीडिया प्रभारी सुशील आंनद शुक्ला ने कहा कि जिस भाजपा ने पिछले 4 साल में 3 प्रभारी, 4 प्रदेशाध्यक्ष और 1 नेताप्रतिपक्ष बदला, वो हमारे सामान्य प्रशासनिक बदलाव में टिप्पणी ना करें।

शुक्ला ने कहा कि साढ़े 6 साल तक पीएल पुनिया कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी थे. उन्होंने भाजपा के नाक में दम करके रख दिया था। उनकी 15 साल पुरानी भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उन्होंने रणनीति बनाई थी।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang