Friday, April 19, 2024

TMKOC की बबिता जी समंदर किनारे बिकनी में Mud Bath इंज्वॉय करतीं दिखीं : देखें तस्वीरें

Entertainment Desk : टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। मुनमुन अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। ऐसे में उनके लेटेस्ट फोटोज भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मड बाथ लेती दिखीं मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता ने अपनी तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो मड बाथ लेती नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मुनमुन ने कैप्शन में लिखा, ‘डेड सी (Dead Sea) और उसका थैरेपीयूटिक मड बाथ।’ इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि ये तस्वीर 2017 की है और जॉर्डन में क्लिक की गई थी।

देखिए तस्वीरें (स्वाइप करें)

Follow us on Instagram

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

मुनमुन दत्ता के इन फोटोज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए मड बाथ के बारे में अधिक जानना चाह रहे हैं। वहीं कुछ ने मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा है- कीचड़ में नहाने की क्या जरूरत थी। बता दें कि मुनमुन के ये फोटोज वायरल हो रहे हैं।

विवादों में मुनमुन

याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वो वीडियो वायरल हो गया और कई यूजर्स ने अभिनेत्री के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं अपनी गलती का एहसास होते ही एक्ट्रेस ने माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। मुनमुन के खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पांचों राज्यों में अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर पर रोक लगा दी थी।

 

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang