Saturday, April 20, 2024

CG : पत्नी का गला दबाकर हत्या, चरित्र संदेह के चलते दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : पंडरी थाना इलाके के प्रगति नगर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पत्नी पर चरित्र संदेह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी पति संजय सूर्यवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय सूर्यवंशी रिलायंस स्टोर में गार्ड का काम करता है, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी, इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बीते दिन दोनों के बीच फिर विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी संजय सूर्यवंशी ने अपनी पत्ती का गला घोंटकर हत्या कर दी है। पंडरी थाना इलाके की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang