गाजीपुर 21 जनवरी 2023: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित एक में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने जिले के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि फौजी ताकतवर बनता है तब देश ताकतवर बनता है और देश की सुरक्षा अक्षुण्ण रहती है। पीएम मोदी हर दिवाली सीमा पर जवानों के साथ मनाते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्हें फसली बटेर की संज्ञा दी और जनता को ऐसे दलों से सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि जो फसली बटेर होते हैं न, वे फसल तैयार होने पर आते हैं। अनाज लेते हैं और फिर खेत को खराब कर चल देते हैं। वे फिर मिलते ही नहीं हैं।