Friday, April 19, 2024

Chhattisgarh : 48 घंटे तक चले ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, एक जवान घायल

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की सीमा से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली जिले के कोपरशी के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ करीब 48 घंटे तक ऑपरेशन चला। जिसमें सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली।

महाराष्ट्र की C-60 कमांडों की टीम अति दुर्गम अबूझमाड़ इलाके में सूचना पर सर्चिंग के लिए गई थी। नक्सलियों ने C-60 कमांडों को घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। जिसका जवाब C-60 कमांडोज ने भी दिया। साथ ही मदद के लिए अतिरिक्त बल छत्तीसगढ़ से रवाना किया गया।

वहीं मदद के लिए हेलीकॉप्टर को भी अलर्ट पर रखा गया। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से मदद पहुंचाई गई। लेकिन सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के हथियार बनाने वाले कैंप को ध्वस्त कर दिया। और सभी जवानों को जंगल से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang