Wednesday, September 27, 2023

एक बार फिर डोली धरती…इन जिलों में आज आया भूकंप…लोगों में दहशत

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार सुबह करीब पौने 6 बजे जोन 5 में आने वाले चमोली जिले में भूकंप से धरती डोली है। भूकंप की गहराई 22 किलोमीटर बताई गई है। हालांकि, इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि, उत्तराखंड के एक और संवेदनशील जिले पिथौरागढ़ में भी भूकंप से धरती डोली है। यहां भूकंप तड़के 3.18 बजे आया। पिथौरागढ़ में भूंकप की तीव्रता 2.9 थी। यहां भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर थी। पिथौरागढ़ में भी भूकंप से जानमाल के नुकसान का कोई समाचार नहीं है।

उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ जिले भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील जिले हैं। ये दोनों जिले जोन फाइव में आते हैं। यहां अक्सर भूकंप आने की घटनाएं होती रहती हैं। दरअसल ये दोनों ही जिले उत्तराखंड के पहाड़ी जिले हैं। हिमालय में स्थित होने के कारण ये भूकंप और प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इस बार की बारिश में भी इन दोनों जिलों में काफी नुकसान हुआ है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang