अगर आप पान खाने के शौक़ीन है तो ये रेसिपी आपके लिए है….
पान के शौक़ीन बहुत से लोग होते हैं |आपके घर में होंगे जिन्हे पान खाना बहुत पसंद होगा | तो इस गर्मी के दिन में मैं आपके लिए पान से जुड़ी हुई रेसिपी ले के आयी हूँ| जी हां, आज मैं आपको बताउंगी कि हम घर पे पान आइसक्रीम कैसे बना सकते है | इसे आप घर के सभी लोगो को खिला सकते है | क्योंकि इसमें मैंने कोई भी कैमिकल का इस्तेमाल नहीं किया है | अगर आपके घर में कोई मेहमान आता है या आपके घर में छोटा मोटा पार्टी है तो उसमे भी आप ये पान आइस क्रीम बना सकते है…. तो चलिए देखते है कि पान आइसक्रीम कैसे बनाते है….
सामग्री:-
- पान के पत्ते(Betel leaf): 5
- दूध(Milk): 4 चम्मच
- गुलकंद(Gulkand): 2 चम्मच
- सौंफ(fennel seeds): 1 चम्मच
- इलाइची पाउडर(Cardmom powder): 1/2 चम्मच
- कंडेंस्ड मिल्क(Condunced milk): 1/2 कप(100 ग्राम)
- फ्रेश क्रीम(Fresh cream): 250 ग्राम
- टूटी फ्रूटी
बनाने की विधि:-
- सबसे पहले मिक्सर ग्रैंडर में पान, गुलकंद, सौंफ, इलाइची और दूध डाल दे |
2. फिर उसका अच्छे से पेस्ट बना ले |
3. फिर एक बड़े कटोरे में फ्रेश क्रीम को निकाल ले और उसमे कंडेन्स मिल्क डाल दे (मैं क्रीम को थोड़े देर के लिए फ्रिज में रख दी थी) |
4. उसे ब्लैंडर से उसे मिलाये | करीब 10-15 मिनट बाद आप देखेंगे कि क्रीम गाढ़ी होने लगी है |
5. फिर उसमे पान का तैयार किया हुआ पेस्ट को डाल दे और फिर उसे 5 मिनट के लिए फिर मिलाये |
6. अब हम क्रीम को किसी कंटेनर में डाल देंगे और ऊपर से थोड़ा सा टूटी फ्रूटी डाल देंगे और फिर उसे बंद करके 7-8 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे |
7. अब उसे फ्रिज से निकाले और उसे सर्विंग प्लेट या कटोरे में निकाल ले और ऊपर से थोड़ा सा टूटी फ्रूटी से सजा दे
8. और हमारी पान आइसक्रीम बनकर बिलकुल तैयार है |
सुझाव:
- अगर आपको ज्यादा हरा नहीं पसंद है तो आप पान के पत्ते कम डाले |
- अगर आपके पास इलेक्ट्रिक ब्लेंडर है तो उसी से क्रीम को ब्लैंड करे उससे जल्दी हो जायेगा |
- अगर आपके पास कंडेन्स मिल्क कम है तो क्रीम में थोड़ा सा चीनी पाउडर डाल दे |
- टूटी फ्रूटी की जगह आप ड्राई फ्रूट या कुछ और भी डाल सकते है |