Thursday, March 28, 2024

पेरिस विरोध: नारीवादी कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, जमकर किया हंगामा

पेरिस 25 जनवरी 2023 :  फ्रांस की राजधानी पेरिस में नारीवादी समूह ने सड़कों पर जमकर हंगामा किया। गर्भपात और इच्छामृत्यु के खिलाफ प्रदर्शन को बाधित करने के लिए फीमेन की कार्यकर्ता महिलाएं सड़कों पर टॉपलेस होकर उतर आईं। फीमेन की ये कार्यकर्ता अर्धनग्न थीं। इन्होंने बस कमर के नीचे सफेद शॉर्ट्स पहने हुए थे और जननांगों के पास लाल रंग डाला हुआ था। साथ ही लगातार नारेबाजी कर रही थीं।

22 जनवरी को हजारों व्यक्तियों ने पेरिस में गर्भपात और इच्छामृत्यु के खिलाफ मार्च किया था।22 जनवरी को पेरिस में ‘मार्च फॉर लाइफ’ का आयोजन किया गया था। पुलिस के अनुमान के अनुसार इन प्रदर्शनकारियों की संख्या 6300 के करीब थी जबकि आयोजकों ने दावा किया था कि इसमें लगभग 20,000 लोग पहुंचे थे। ये महिलाएं गर्भपात विरोधी रैली में अपना विरोध दर्ज कराने के लिए टॉपलेस होकर लाल स्याही में लिपटे सफेद शॉर्ट्स पहने हुए थीं। इस पूरे वाकये के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें नग्न सीने के साथ पांच महिलाएं नारे लगाती नजर आ रही हैं।

फ्रांस की नेशनल असेंबली ने बीते साल नवंबर में गर्भपात के अधिकार को संवैधानिक दर्जा देने के लिए एक विधेयक पारित किया था। अब इस बिल को एक फरवरी, 2023 को सीनेट में पेश किए जाने की उम्मीद है। यह यौन और प्रजनन अधिकारों को संवैधानिक दर्जा प्रदान करेगा। फ्रांस के महिला संगठनों ने उम्मीद जताई है कि इससे महिला अधिकारों को मजबूती मिलेगी।  हालांकि, फ्रांस में इसका विरोध हो रहा है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang