राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों की दशा ऐसी की सड़क पर उतरे खिलाड़ी


रायपुर : देश की खेल तालिका में पहले ही निचले पायदान पर जमे छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों की दशा सुधारने की बजाए कर्ता-धर्ता और तबाह करने में जुटे हुए हैं. इसका जीता-जागता नमूना खेल नीति में बदलाव का प्रस्ताव है, जिसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल प्राप्त खिलाड़ी को ही उत्कृष्ट का पात्र माना जाएगा. इस नीति के विरोध में प्रदेश के खिलाड़ी अब सड़क पर उतरने की बात कह रहे हैं.
RO-NO-12027/80
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की खेल-नीति 2007 में बदलाव करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मैडल जीतने वाले को ही उत्कृष्ट के लिए पात्र माने जाने के प्रस्ताव दिया गया है. यह बदलाव ऐसे समय में किया जा रहा है जब कोविड-19 की वजह की वजह से अन्य वर्गों के साथ खिलाड़ी भी अपने करियर के बुरे वक्त से गुजर रहे हैं.

राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रसम दत्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की टीम राष्ट्रीय स्तर के खेलों में सिर्फ पांच-छह गोल्ड मैडल जीतने में कामयाब होते हैं. बेहद ही मुश्किल से खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीत पाते हैं, अगर यह नियम लागू हो जाता है तो प्रदेश के कई खिलाड़ियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा.
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से खेल-नीति के माध्यम से पूरे प्रदेश में केवल 195 खिलाड़ी ही अब तक शासन द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित हो पाए हैं, जो इतने प्रदेश की जनसंख्या के अनुसार बहुत ही कम हैं. ऐसे में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की खेल-नीति में प्रस्तावित बदलाव से आंकड़ा और सिमट जाएगा. यह न केवल प्रदेश में खेल के साथ खिलाड़ियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा.
खिलाड़ियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये प्रस्ताव मंज़ूर होता है, तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा,अभी तक खिलाड़ी सड़कों पर नहीं उतरे हैं लेकिन अब सड़क में उतर कर इसका पुरज़ोर विरोध किया जाएगा.
आज ज्ञापन देते समय मुख्यरूप से वहा राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशम दत्ता , इमरान, मोहनराव , राजेश,रुपेशकुमार,प्रकाश,मनोज, सागर, शेखर, नीलेश, प्रशांत आदि मौजूद थे।



राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में 6 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला, परिवेश होंगे सिविल लाइन TI ; SSP पारुल ने जारी किया आदेश : देखिए सूची


बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के पुलिस विभाग में फेरबदल हुए है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से 6 पुलिस अधिकारियों को अस्थाई तौर पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया गया हैं।
RO-NO-12027/80
एसएसपी पारुल माथुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिन पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है, उनमें निरीक्षक परिवेश तिवारी, निरीक्षक हरीश चन्द्र टांडेकर, निरीक्षक पौरश कुमार कुर्रे, निरीक्षक शीतल सिदार, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर और उपनिरीक्षक फैजुल होदा शाह के नाम शामिल हैं।

एसएसपी द्वारा जारी आदेश में सरकण्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को एक बार फिर सिविल लाइन थाने का प्रभार सौपा गया है। वे पहले भी सिविल लाइन थाने की कमान संभाल चुके हैं। तो वही तारबाहर थानेदार शीतल सिदार की दूसरी बार कोतवाली थाने में वापसी हुई हैं। कोरबा से आये पौरुष कुमार कुर्रे को सकरी थानेदार का प्रभार दिया गया है। सकरी थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह को तोरवा भेजा गया है। कोरबा से आए हरीशचंद तांडेकर को सरकण्डा थाने का प्रभार सौंपा गया है। जांजगीर—चांपा से आए देवेश सिंह राठौर को तारबाहर थाने का प्रभार दिया गया है।


राजनीति
छत्तीसगढ़ में भाजपा का जेल भरो आंदोलन जारी, रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल सहित 2000 कार्यकर्ता गिरफ्तार ; अन्य जिलों में भी जारी है प्रदर्शन


रायपुर : छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के को लेकर BJP ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी ने सोमवार को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन की शुरुआत की। रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कालीबाड़ी से मुख्यमंत्री आवास जाने के लिए मार्च शुरू किया।
RO-NO-12027/80

रायपुर में करीब दो घंटे से चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित करीब 2000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। बृजमोहन काले गुब्बारे लेकर सेंट्रल जेल परिसर में बैठे हुए हैं। वहीं जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ में भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर और दुर्ग में भी प्रदर्शन जारी है।
प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए। इसके बाद भी वह पुलिस को चकमा देकर नारेबाजी करते हुए घड़ी चौक तक पहुंच गए। पुलिस वहां उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए। इसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हंगामा होने लगा। भाजपाई काला कानून वापस लो जैसे नारे लगाने लगे।
वहीं पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। इस दौरान एसआरपी चौक के पास आंदोलन करते हुए कई बीजेपी नेता गिरफ्तार किए गए। इनमें श्रीचंद सुंदरानी, पवन साय, नवीन मार्कंडेय, दीपक महस्के समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता गिरफ्तार किए गए। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम नेता जेल भरो आंदोन का नेतृत्व कर रहे हैं।
बिलासपुर में बेरिकेड्स तोड़ा
बिलासपुर में जेल भरो आंदोलन के तहत भाजपाइयों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। पुलिस ने भाजपाइयों को कलेक्ट्रेट से पहले रोक लिया। बताया जाता है कि एक BJP नेता की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार के बाद मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया जाएगा। जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बेरिकेड्स तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
गरियाबंद में ‘तुगलकी फरमान’
गरियाबंद में भी जेल भरो आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन जारी है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा आदि बीजेपी नेता मौजूद रहे। नगर के गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन जारी है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी गिरफ्तारी
गौरेला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। कलेक्ट्रेट से पहले ही सभी कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए। इसके बाद उन्हें अस्थाई जेल ले जाया गया। इस दौरान भी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
जांजगीर में भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ा, अस्थाई जेल ले जाए गए
जांजगीर में भाजपा नेताओं ने सरकारी आदेश को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर सैकड़ों की तादाद में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और उसे तोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी गिर पड़े और उन्हें पैर में चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बीडी महंत बालोद्यान में बनाए गए अस्थाई जेल लाया गया है।
रायगढ़ में महिला कार्यकर्ता बेहोश हुई
रायगढ़ में गांधी पुतला चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से कलेक्ट्रेट के लिए बढ़े तो कंट्रोल रूम के पास बैरिकेड की दो स्तर पर रास्ता रोका गया था। हालांकि कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगो। इस दौरान दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस बीच दो महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गईं। उन्हें पुलिसकर्मी प्राथमिक उपचार के लिए लेकर गए। बाकी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें बस में भरकर कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए अस्थाई जेल ले जाया गया।
इस फैसले का विरोध
पिछले दिनों गृह विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया। इसमें तमाम धरना, निजी, सार्वजनिक कार्यक्रम, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों, जुलूस, रैली, भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रमों को लेकर एक गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया गया। यह कहा गया है कि सभी सार्वजनिक आंदोलन, धरना प्रदर्शन, राजनीतिक कार्यक्रम वगैरह अब जिला प्रशासन से बिना अनुमति के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। सरकार के इसी फैसले का विरोध भाजपा कर रही है।


CORONA VIRUS
छत्तीसगढ़ में कोरोना का अंत! प्रदेश में आज एक भी मरीज़ पॉज़िटिव नहीं, 8 रिकवरी ; एक्टिव केस 20 ; 20 जिले संक्रमण फ्री


रायपुर : छत्तीसगढ़ मे आज कोरोना का एक भी नया मरीज़ नही मिला हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 8 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
RO-NO-12027/80
प्रदेश में आज पॉजिटिविटी दर 0.00% प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 1 हजार 209 सैंपलों की जांच में से शून्य मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

प्रदेश के 28 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया हैं। प्रदेश के 20 जिले में आज कोराना के सक्रिय मरीज नहीं है। 08 जिलों में 01 से 12 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।
गौरतलब है की प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 52 हजार 334 है। छत्तीसगढ़ में अब तक 11 लाख 38 हजार 280 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हो गई है।
देखिए जिलेवार आंकड़ा :
आज 8 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/8ae5wM0eHB
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 15, 2022


-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ : नेहरू नगर भिलाई के अंडरब्रिज के शेड में लगी भीषण आग ; मचा हड़कंप : देखिए वीडियो
-
खेल5 days ago
छत्तीसगढ़ की 2 सीनियर क्रिकेट टीम 3 अभ्यास मैच खेलने के लिए उत्तराखंड और पंजाब रवाना ; शशांक और संजीत को मिली कमान ; देखिए सूची
-
Special News6 days ago
छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे ’कृष्ण कुंज’ ; बरगद, पीपल, नीम और कदंब के पेड़ों का होगा वृक्षारोपण
-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ में दिखने लगा चक्रवात ‘असानी’ तूफान का असर, बस्तर सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार ; दुर्ग सबसे गर्म
-
ज्योतिष6 days ago
राशिफल 10 मई : कर्क समेत इन राशि वालों का बढ़ेगा धन, इन राशियों के जातक बहुत बचकर पार करें समय
-
CORONA VIRUS5 days ago
छत्तीसगढ़ : कोरोना के 6 नए मामले आए सामने, 7 हुए ठीक ; सक्रिय केस 33 ; 16 जिले संक्रमण मुक्त
-
Special News6 days ago
CG : भेंट-मुलाकात के 7वें दिन लुंड्रा विधानसभा पहुंचे CM भूपेश ; धौरपुर में SDM कार्यालय और कॉलेज, बच्चों की पूरी की इच्छा ; देखिए झलकियां और घोषणाएं
-
राज्य एवं शहर5 days ago
छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार पुलिस विभाग में 18 पुलिसकर्मी का हुआ तबादला ; देखिए लिस्ट