नई दिल्ली। pm नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज प्रशारण है। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। आकाशवाणी पर मन की बात का सीधा प्रसारण होगा। 11 विदेशी भाषाओं में यह प्रसारण होता है।
मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।