Friday, April 19, 2024

पुलिस की कार्रवाई: उसलापुर में किराए के मकान से चरस की तस्करी, 35 ग्राम बेचने के बाद पुलिस ने पकड़ा

बिलासपुर 3 फरवरी 2023: सिविल लाइन पुलिस ने उसलापुर में किराए के मकान पर रहकर चरस की तस्करी करने वाले मेरठ के युवक को गिरफ्तार किया है। तस्कर ने अवैध धंधा करने के लिए उसलापुर में किराए पर मकान लिया था और यहां से वह अपने पहचान के लोगों को चरस उपलब्ध करवा रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने सख्ती बरती तब उसने जुर्म कबूल कर लिया। उससे 15 ग्राम चरस जब्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ का 26 वर्षीय आकाश छारी पिता मुन्ना छारी पिछले तीन महीने से चरस का धंधा कर रहा था। लोगों को उसने बता रखा था कि वह किसी प्राइवेट जगह पर जॉब करता है। लेकिन वह काफी दिनों से चरस बेच रहा था। गुरुवार को सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी को इसकी जानकारी मिली तो टीम भेजी गई। युवक को गिरफ्तार कर उससे चरस जब्त किया गया। पूछताछ में उसने मेरठ के उस युवक का नाम भी बताया है जो वहां से बिलासपुर में यह अवैध काम करवा रहा था। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने जाने वाली है। पुलिस के मुताबिक मेरठ से उसने 50 ग्राम चरस लेकर आया था, जिसमें 35 ग्राम बेच चुका था।

पूरा शहर चरस, ब्राउन शुगर और कोकीन की चपेट में

शहर में सिर्फ सिविल लाइन, सरकंडा, चकरभाठा और सकरी के थानों के आसपास गुंडे और बदमाशों के गुर्गे यह नशे का यह अवैध कारोबार कर रहे। चरस, ब्राउन शुगर और कोकीन जैसी चीजें बड़ी आसानी से मिलने लगी है। जरहाभाठा में एक हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे आधे शहर को यह नशीली पदार्थ बांट रहे और कभी शराब और दूसरे नशे का सहारा लेने वाले युवा अब इस बड़े नशे की गिरफ्त में है। पुलिस छोटे मोटे तस्करों को पकड़ रही, लेकिन बड़े तस्करों तक नहीं पहुंच पा रही है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang