Thursday, September 21, 2023

राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस, श्रीनगर में दिया था एक विवादित बयान, उसी पर होगी पूछताछ

राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस पहुंची हुई है। कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के बयान पर दिल्ली पुलिस उनसे बात करने पहुंची है। दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को ही इस मसले पर राहुल गांधी को नोटिस दिया गया था,लेकिन राहुल की ओर से नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद आज उनके निवास पर दिल्ली पुलिस उनका जवाब जानने के लिए पहुंची।

क्या है मामला

राहुल गांधी ने श्रीनगर में अपनी यात्रा भारत जोड़ो के आखिरी दिन बयान दिया था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस दिया था और उनके बयान पर पूछा था कि वो कौन सी महिला है, जिन्होंने ऐसा कहा है। राहुल गांधी ये डिटेल्स दिल्ली पुलिस को दें।

इधर दिल्ली पुलिस के इस एक्शन के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने पुलिस की इस कार्रवाई को गलत बताया है। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार अडानी के संबंध में राहुल गांधी के द्वारा पूछे गए सवाल से परेशान है और इसी वजह से बार बार राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है, लेकिन राहुल गांधी केंद्र सरकार से नहीं डरने वाले है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang