पोस्टर चस्पाकर भाजपा करेगी प्रदर्शन

भाजपा कथित शराब घोटाले को लेकर लगातार सरकार को घेर रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे          परिसर में शराब घोटाले को लेकर पोस्टर विमोचन करने के बाद भाजपा इसे प्रदेश के सभी शराब दुकानों में चस्पा        करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने एक ओर शराबबंदी का वादा किया और दूसरी          तरफ कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने लगातार शराब के नाम पर घोटाले किए। साव ने ऐलान किया कि प्रदेश सरकार          के इस शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा महिला मोर्चा जनता के बीच जाएंगे। सभी            800 शराब दुकानों में भाजयुमो शराब घोटाले पर पार्टी द्वारा जारी पोस्टर चस्पा करेगा और महिला मोर्चा इस मुद्दे          को लेकर जिलों में प्रदर्शन करेगा।