Special News
छत्तीसगढ़ : सिरपुर, डोंगरगढ़ और मैनपाट को टूरिज्म सर्किट से जोड़ने की तैयारी, सिरपुर को वर्ल्ड हेरीटेज बनाने राज्य शासन कटिबद्ध: सीएम बघेल


रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में विकसित करने और पहचान दिलाने के लिए राज्य शासन कटिबद्ध है। जो भी कदम उठाने पड़े वो उठाएं जायेंगे। सिरपुर का पुरा वैभव बहुत ही विस्तृत है। जो लगभग 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इस तरह अन्य जगह विस्तारित बौद्ध केन्द्र नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सिरपुर, डोंगरगढ़ और मैनपाट को टूरिज्म सर्किट से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन सर्किट से जुड़ जाने से इस ओर सैलानियों का रूझान बढ़ेगा। जल्दी ही सिरपुर विश्व मानचित्र पर अंकित होगा। बघेल आज महासमुंद जिले के सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे।
RO-NO-12059/77
मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर उन्होंने सिरपुर के विकास के लिए 211.52 लाख के कार्यों की घोषणा की। इनमें 25 लाख रूपए की लागत से गेट का निर्माण, 73 लाख रूपए की लागत से सिरपुर मार्ग पर 04 तालाबों का सौंदर्यीकरण, 50 लाख रूपए की लागत से सिरपुर मार्ग पर 06 उपवन निर्माण, सिरपुर के रायकेरा तालाब के लिए 25 लाख रूपए और कोडार-पर्यटन (टैटिंग एवं बोटिंग) के लिए राशि की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर तथागत संदेश मासिक पत्रिका सिरपुर बौद्ध विशेषांक का विमोचन किया और आर्टिस्टों द्वारा बनाई गई पेंटिंग एक्जिविशन का अवलोकन किया तथा पेंटिंग की सराहना की। मुख्यमंत्री ने भदंत नागार्जुन सुरई ससई और आचार्य विचार साहेब का चींवर भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ हेरिटेज एंड कल्चरल फॉउंडेशन के आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शोध संगोष्ठी पर आधारित स्मारिका भेंट की गई। साल हुए है। कोरोना संकटकाल के बावजूद हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ में कई विकास कार्य किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आते ही किसानों से 2500 रूपए मूल्य पर धान खरीदा। उन्होंने गोधन न्याय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत् गौ-पालकों से दो रूपए किलो की दर से गोबर की भी खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोकसभा की स्टैडिंग कमेटी द्वारा इस योजना को देश के अन्य राज्यों में लागू करने का का सुझाव दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्राचीनकाल से ही सभी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही संस्कृति, इतिहास पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के गरीब बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दिलाने के लिए जिला मुख्यालयों में प्रथम चरण में 52 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। इस वर्ष 119 नए विद्यालय खोले जा रहे हैं। इस तरह कुल 171 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे, इसी तरह नवा रायपुर में गरीब बच्चों के लिए सर्व सुविधायुक्त बोर्डिंग स्कूल खोला जा रहा हैं।
खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से देवभूमि रहा है। यहां शिव, वैष्णव, बौद्ध धर्मों के प्रमुख केन्द्र भी है। महोत्सव को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संसदीय सचिव एवं विधायक सर्वविनोद चंद्राकर, द्वारिकाधीश यादव एवं किस्मत लाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, जनपद अध्यक्ष त्रिलोकी ध्रुव, सरपंच ललित धु्रव सहित देश के अलग-अलग प्रांतों से आए धम्म, कला-स्थापत्य, संस्कृति, साहित्य, इतिहासकार बुद्धजीवी उपस्थित थे।



Special News
777 Charlie Review : कलयुग के ‘धर्मराज’ की रुला देने वाली कहानी ; श्वान और इंसान के बीच अनोखा रिश्ता समझाएगा ये फिल्म ; देखिए ट्रेलर


Entertainment Desk : जानवरों और इंसानों के रिश्तों पर फिल्में बनाने में दक्षिण भारतीय फिल्म कंपनी देवर फिल्म्स का बोलबाला रहा है। एम एम ए चिनप्पा देवर की इस कंपनी ने तमिल में ढेरों फिल्में बनाने के बाद ‘हाथी मेरे साथी’, ‘जानवर और इंसान’, ‘गाय और गौरी’ और ‘मेरा रक्षक’ जैसी हिंदी फिल्में भी बनाई। के सी बोकाडिया की फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ इंसान और कुत्ते के रिश्ते पर बनी अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म रही है। अब कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर रक्षित शेट्टी ऐसी ही एक फिल्म लेकर आए हैं, ‘777 चार्ली’।
RO-NO-12059/77
फिल्म के निर्देशक एवं लेखक किरणराज के ने CNT का इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक किया
View this post on Instagram
रक्षित शेट्टी का नाम हाल के दिनों में उनकी फिल्म ‘किरिक पार्टी’ को लेकर काफी चर्चा में रहा है। ये फिल्म पहले कार्तिक आर्यन और जैकलीन फर्नांडीज के साथ हिंदी में बनने की बात चली। फिर इसके लिए विकी कौशल और रश्मिका मंदाना का नाम भी चर्चा में रहा। रक्षित शेट्टी फिल्मकारों की उस जमात से है जो इंजीनियरिंग पढ़कर सिनेमा में आई है। जाहिर है ऐसे लोगों का सिनेमा समावेशी होता है और फिल्म ‘777 चार्ली’ भी कुत्तों से जुड़े एक ऐसे बड़े मुद्दे को उठाती है, जिसपर आम तौर पर इंसानों का ध्यान नहीं जाता।
देखिए ट्रेलर :
पालतू से प्यार की भावुक कहानी
फिल्म ‘777 चार्ली’ एक इमोशनल कहानी है। ये यात्रा है एक इंसान की अपने पालतू को उसकी खुशियां दिलाने की। कहानी का नायक कुछ कुछ ‘कबीर सिंह’ जैसा है। फैक्ट्री, घर, बीयर, इडली, सिगरेट…बस यही उसकी जिंदगी है। चेहरे पर कोई भाव नहीं। गली से निकल जाए तो बच्चे भी डरते हैं। किसी के घर से निकल भागा एक कुत्ता उसकी देहरी पर आकर ठिठक जाता है। भगाने पर भी नहीं भागता और फिर परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि दोनों को साथ रहना होता है। शुरुआती इंतजाम ये कुछ दिनों का ही है लेकिन फिर दोनों में प्यार हो जाता है। अपने मालिक की आदतें बदल देने वाले इस कुत्ते को नाम मिलता है ‘777 चार्ली’। वह अपने मालिक को बचाता है। और, बदले में उसे मिलता है..! बाकी कहानी यहां बता देने से आपका फिल्म देखने का मजा किरकिरा हो सकता है।
महाभारत के धर्मराज : जब एक कुत्ते के लिए युधिष्ठिर ने छोड़ दिया स्वर्गलोक का सुख
महाभारत युद्ध के उपरांत लगभग 36 साल बाद यदुवंशियों का नाश हुआ। जब अर्जुन ने ये समाचार युधिष्ठिर को दिया तो उन्हें बहुत दुख हुआ। महर्षि वेदव्यास के कहने पर पांचों पांडवों ने राज-पाट का सुख छोड़कर सशरीर स्वर्ग जाने का फैसला किया। युधिष्ठिर ने जाने से पहले धृतराष्ट्र के पुत्र और दुर्योधन के भाई युयुत्सु का राज्याभिषेक किया और उसे हस्तिनापुर का राजा बनाया। फिर वे अपने चारों भाईयों को साथ लेकर हिमालय की ओर चल पड़े। सबसे पहले द्रौपदी ने बद्रीनाथ से आगे हिमालय की बर्फ में प्राण त्याग दिए। आगे बढ़ते-बढ़ते नकुल, सहदेव, भीम और अर्जुन भी ब्रह्मलोक प्रयाण कर गए।
धर्मराज युधिष्ठिर एक कुत्ते के साथ स्वर्गलोक की ओर बढ़े जा रहे थे। आखिर चलते-चलते वह स्वर्ग के द्वार तक जा पहुंचे। द्वारपाल ने धर्मराज युधिष्ठिर के लिए दरवाजा खोल दिया। धर्मराज ने कुत्ते को आदेश दिया, पहले तुम अंदर जाओ।’’
‘‘नीच कुत्ता स्वर्गलोक में कैसे जा सकता है। पहरेदारों ने उसे यह कह कर अंदर जाने से रोक दिया।’’
धर्मराज ने कहा, ‘‘इस निरीह प्राणी ने पृथ्वी लोक से यहां तक मेरा साथ दिया है। मैं इसे अकेला छोड़कर स्वर्गलोक नहीं जाऊंगा।’’
स्वर्गलोक के प्रमुख पहरेदार ने कहा, ‘‘यदि आप अपने तमाम पुण्यों के फल इस कुत्ते को दे दें तो यह स्वर्गलोक जा सकता है।’’
युधिष्ठिर ने उत्तर दिया, ‘‘मैं अपने सारे पुण्यों के फल अपना साथ देने वाले इस निरीह प्राणी को देने में अपना जीवन सार्थक मानता हूं।’’
यह सुनते ही स्वर्गलोक के देवता धर्मराज युधिष्ठिर की जय-जयकार कर उठे। उन्हें सशरीर स्वर्गलोक में प्रवेश मिला।
रक्षित शेट्टी का समावेशी सिनेमा
रक्षित शेट्टी की बनाई फिल्म ‘777 चार्ली’ उन सभी लोगों को देखनी चाहिए जो इन दिनों देश के शहरों मे तेजी से बढ़ रही कुत्तों की तादाद से परेशान है। प्रशासनिक विभागों से निकलकर ये मामले अब अदालतों तक जा रहे हैं। फिल्म उन लोगों की आंखें खासकर खोलती है जो कुत्तों से नफरत करते हैं। ख़ैर, बात फिल्म ‘777 चार्ली’ की करते हैं। फिल्म के हीरो हैं रक्षित शेट्टी की। वह फिल्म के निर्माता भी हैं। कभी रश्मिका मंदाना से दिल लगाने वाले रक्षित ने ये फिल्म बहुत दिल से बनाई है। उनकी अदाकारी और कैमरे का पहली बार सामना कर रहे कुत्ते चार्ली की जुगलबंदी कमाल की है। फिल्म के बाकी कलाकारों में संगीता श्रृंगेरी ने कमाल का काम किया है। हिंदी सिनेमा बनाने वालों की नजर उन पर पड़ी तो जल्द ही वह किसी हिंदी फिल्म में दिख सकती हैं।
फिल्म ‘777 चार्ली’ की चाल फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ से काफी अलग है। फिल्म का संगीत इसकी कमजोरी है क्योंकि जिस भावनात्मक रिश्ते की बात फिल्म करती है, वैसे भावुक गीत रच पाने में फिल्म की म्यूजिक टीम विफल रही है। फिल्म थोड़ी लंबी भी है लेकिन फिल्म के निर्देशक ने जो कुछ भी फिल्म में रखा है, वह बोर नहीं करता, हां आपको बीच बीच में फोन चेक कर लेने का मौका जरूर देता है। सिनेमा में परदे से नजर हटाने का मौका देना बड़ी चूक मानी जाती है। फिल्म की तकनीकी टीम में काबिले तारीफ काम है इसके सिनेमैटोग्राफर अरविंद एस कश्यप का। अरविंद ने पूरी फिल्म को कैनवस पर बदलती पेटिंग सरीखा लुक दिया है। वह किरदारों के साथ साथ आसपास के वातावरण को भी खूबसूरती से कैमरे में कैद करते हैं। खासतौर से फिल्म के मुख्य किरदार जब सफर पर निकलते हैं और जब हिमालय पर पहुंचते हैं तो अरविंद के कैमरे का कमाल देखते ही बनता है।
और, फिल्म की कमान जिन हाथों में है उन किरनराज के का करियर ये फिल्म पूरी तरह बदल देने वाली है। फिल्म ‘किरिक पार्टी’ में किरनराज फिल्म की निर्देशन टीम का हिस्सा थे। वहीं उनकी रक्षित शेट्टी से दोस्ती हुई और रक्षित ने उन्हें फिल्म ‘777 चार्ली’ के निर्देशन का जिम्मा सौंपा। फिल्म देखकर लगता नहीं है कि ये किरनराज की बतौर निर्देशक सिर्फ दूसरी फिल्म है। उनका शॉट डिवीजन, कैमरा प्लेसिंग और मूवमेंट कमाल का है। कलाकारों को उन्होंने अपने भाव लाने की पूऱी छूट भी दी है। हां, इस चक्कर में फिल्म शुरू में थोड़ा सुस्त रहती है लेकिन पटरी पर आने के बाद फिर फिल्म आखिर तक रुकती नहीं है।
अगर आपने अरसे से पूरे परिवार के साथ कोई फिल्म नहीं देखी है तो फिल्म ‘777 चार्ली’ इस वीकएंड पर संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन का वादा करती है। फिल्म को देखने के लिए थोड़ा धैर्य शुरू में चाहिए। बस एक बार आपका कहानी से, इसके किरदारों से तारतम्य बन गया तो ये फिल्म आपको रुलाएगी भी खूब और चेहरे पर मुस्कान भी कई बार लाएगी।
Movie Review


Special News
छत्तीसगढ़ : दुर्ग में DIAL 112 में गूंजी किलकारी ; वाहन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म ; जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ


दुर्ग : छत्तीसगढ़ पुलिस की DIAL 112 सेवा ने फिर एक बार पीड़ित की जान बचाई हैं। जामुल निवासी महिला को तीव्र लेबर पेन की सूचना पर जामुल DIAL 112 में तैनात आर. चेतमान और चालक उत्तम साहू द्वारा तत्काल मौके पर पीड़ित एवं परिवार को साथ लेकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही महिला ने वाहन में बच्चे को जन्म दिया।
RO-NO-12059/77
परिजनों के समक्ष पीड़िता ने स्वस्थ बच्चे को डायल 112 के वाहन में जन्म दिया और उनके सहयोग से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। नवजात शिशु और माता दोनों स्वस्थ हैं। दुर्ग पुलिस ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Special News
CG : स्वस्थ हुआ राहुल, जांजगीर-चांपा के कलेक्टर और SP खुद लेने पहुंचे बिलासपुर ; 100 घंटे से ज्यादा 60 फीट गहरे बोरवेल में फंसा था बच्चा


बिलासपुर, जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में 100 घंटे से ज्यादा 60 फीट गहरे बोरवेल के लिए किए गए गड्ढे में फंस कर घायल हुआ राहुल साहू अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका है। उसे शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।
RO-NO-12059/77
घर लौटने की खुशी में उसके गांव में जश्न की तैयारी है। वहीं राहुल को विदा करने बड़ी संख्या में अस्पताल स्टाफ पहुंचा था। अस्पताल की तरफ से उसे गिफ्ट भी दिया गया है। जांजगीर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल खुद जांजगीर से बिलासपुर राहुल को लेने पहुंचे थे। इस दौरान बिलासपुर प्रशासन और स्थानीय नेता भी मौजूद थे। बिलासपुर प्रशासन की तरफ से भी राहुल को गिफ्ट दिया गया है।
राहुल पिछले कुछ 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती था। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उसने ठीक होने के बाद डॉक्टरों के साथ खूब मस्ती भी की है। उसका नया वीडियो भी सामने आया था। नए वीडियो में वह बॉल के ऊपर बैठकर कूदता नजर आ रहा था। 10 वर्षीय राहुल साहू अब बिना सहारे के चलने भी लगा है।
अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ के साथ ही फीजियोथैरेपिस्ट लगातार राहुल के इलाज में जुटे थे। फीजियोथेरैपी का ही नतीजा है कि वह अब एकदम ठीक हो गया है और पहले की तरह मस्ती करने लगा है। राहुल 10 जून को उसके घर के पीछे बने बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। इसके बाद से वह लगभग 4 दिनों तक अंदर ही फंसा रह गया था। करीब 106 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका था।
खबरें ये भी पढ़ें :


-
Special News5 days ago
777 Charlie Review : कलयुग के ‘धर्मराज’ की रुला देने वाली कहानी ; श्वान और इंसान के बीच अनोखा रिश्ता समझाएगा ये फिल्म ; देखिए ट्रेलर
-
CORONA VIRUS6 days ago
CG में 125 नए कोरोना के मामले मिले, 64 हुए ठीक, एक्टिव केस 757 ; रायपुर में 207 सक्रिय ; देखिए जिलेवार आंकड़ा
-
क्राइम5 days ago
नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखने वाले शख्स की दिनदहाड़े हत्या ; हमलावरों ने जारी किए वीडियो, उदयपुर में तनाव ; 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
-
क्राइम3 days ago
CG BREAKING : दुर्ग जिले में परिवार के 4 लोगों की मौत ; पिता ने दो बच्चे और पत्नी की हत्या कर खुद को लगाया फांसी
-
Country News Today Exclusive3 days ago
दिल्ली : मोतीलाल नेहरू कॉलेज के Enactus ने प्रोजेक्ट DESI के तहत, 1200 से ज्यादा श्वानों का नसबंदी और टीकाकरण कराया ; पढ़िए CNT के साथ उनकी खाश बातचीत
-
देश-विदेश4 days ago
BIG BREAKING : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने CM और MLC पद से किया इस्तीफा का एलान ; विधानसभा में कल फ्लोर टेस्ट
-
बॉलीवुड तड़का - Entertainment6 days ago
Alia Bhatt Pregnant News : आलिया भट्ट और रणबीर बनने वाले है मम्मी-पापा, हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
-
CORONA VIRUS5 days ago
Covid Update : भारत में कोरोना मामलों में 30.9% गिरावट, पिछले 24 घंटे में 11,793 नए केस वार्ड ; 27 मौत