नई दिल्ली 22 जनवरी 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी 23 जनवरी को विज्ञान भवन में एक पुरस्कार समारोह में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंगलवार को पुरस्कार विजेताओं से बातचीत करेंगे। बच्चों को कला एवं संस्कृति, वीरता, नवाचार, सामाजिक सेवा, शिक्षा और खेल में उनकी आसाधारण उपलब्धियों के लिए ये पुरस्कार दिया जाता है। पिछले वर्ष 29 बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से दिया जाता है. ये पुरस्कार उन बच्चों को मिलता है.जो भारत के नागरिक हैं और भारत में रहते हैं. बच्चों की उम्र 5 साल से ज्यादा और 18 साल से कम होनी चाहिए.इनोवेशन, सामाजिक कार्य, शिक्षा,आर्ट्स एंड कल्चर, बहादुरी, इन क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है.एक बार पुरस्कार मिलने के बाद बच्चे का फिर नॉमिनेशन नहीं हो सकता।
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में उन्हें बधाई देंगी। पुरस्कार पाने वालों बच्चों में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छह लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए पीएमआरबीपी पुरस्कार देती है। यह पुरस्कार 5-18 आयु वर्ग के बच्चों को कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा और खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है, जो राष्ट्रीय मान्यता के योग्य हैं।