Sunday, December 10, 2023

बेंगलुरु में प्रियंका गांधी वाड्रा का ‘ना नायकी’ रैली

बेंगलुरु, 16 जनवरी 2023 : कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस ने सोमवार को महिलाओं के लिए ‘ना नायकी’ यानी ‘मैं नेता हूं’ रैली आयोजित की। इसमें पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी शामिल हुईं। इस मौके पर कांग्रेस ने ऐलान किया कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आती है तो परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे।

इसका ऐलान स्टेट कांग्रेस प्रेसिडेंट डीके शिवकुमार ने किया। प्रियंका ने बताया कि यह राशि सीधे महिलाओं के अकाउंट में भेजी जाएगी। इसे गृह लक्ष्मी योजना के तहत लागू किया जाएगा। आगामी चुनावों के लिए यह कांग्रेस की तरफ से दूसरा वादा है। पिछले हफ्ते भी पार्टी ने प्रजाध्वनी यात्रा के लॉन्च पर सभी घरों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया था।

कांग्रेस ने कहा कि इस स्कीम के जरिए वह LPG के आसमान छूते दामों और रोजाना के खर्चों के भार से महिलाओं को कुछ राहत देना चाहती है। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस कर्नाटक की हर महिला को आर्थिक आजादी देना चाहती है।

प्रियंका ने इस रैली में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 40% कमीशन लेकर राज्य के 1.5 लाख करोड़ रुपए अपनी जेब में कर लिए हैं। यहां आपको हर काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती है।

बंगलूरू के 112 फीट ऊंची आदियोग प्रतिमा का अनावरण,राजनीति, खेल,फिल्म जगत के  कई हस्तियों ने की  शिरकत  

यहां जिंदगी बहुत महंगी हो गई है, लेकिन कोई सरकार को दोषी नहीं ठहरा रहा है। इसलिए सरकार यहां लोगों का ध्यान बेकार के विवादों में खींच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पॉलिसी से कुछ ही लोगों को फायदा होता है और ये कुछ लोग अमीर से और अमीर होते जाते हैं।

वहीं, कांग्रेस के नेता सिद्दारमैया ने कहा- BJP भले ही यहां 3 साल से सत्ता में है, लेकिन इस पार्टी ने महिलाओं के लिए एक भी कार्यक्रम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस ने लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है, तब से भाजपा ने झूठे प्रलोभन देकर लोगों को लालच देने का काम शुरू कर दिया है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang