Friday, March 29, 2024

रणवीर सिंह ने दीपिका संग Twada Kutta Tommy पर किया डांस, दीपिका से मिली ये खास बर्थेडे विश

Entertainment Desk : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कल अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस बीच रणवीर को सबसे खास विश मिली है उनकी पत्नी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से… दीपिका ने रणवीर के साथ एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के मशहूर मीम ‘Twada Kutta Tommy’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

देखें वीडियो :

शहनाज गिल के मीम पर डांस

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो रणवीर के बर्थडे के मौके पर लिया गया है, जिसमें बीटाउन का ये क्यूट कपल जमकर डांस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में दीपिका ने ग्रे कलर की क्रॉप हुडी और ट्रैक पैंट पहना हुआ है तो वहीं रणवीर व्हाइट हाफ स्लीव्स टी-शर्ट और मैचिंग ट्रैक पैंट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही ब्लैक शेड्स पहने हुए हैं और यशराज मुखाते द्वारा शहनाज गिल पर बनाए मीम पर जमकर इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। यहां देखें रणवीर-दीपिका का ये वीडियो-

लिखा स्पेशल कैप्शन

ये वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में रणवीर को स्पेशल तरीके से विश किया है। उन्होंने लिखा- ‘क्योंकि ये तुम्हारा बर्थडे है, इसलिए मैं इससे काम चला लूंगी कि त्वाडा कुत्ता टॉमी है और साडा कुत्ता, कुत्ता है। हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे पसंदीदा इंसान! रणवीर सिंह’।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang