Friday, April 19, 2024

RBI ने त्योहारों से पहले आम आदमी को दिया झटका, 0.50% बढ़ा रेपो रेट

नई दिल्ली 30 सितम्बर 2022: देश में लगातार बढ़ती महंगाई (inflation) के बीच RBI ने रेपो रेट (repo rate) में एक बार फिर से इजाफा किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में 0.50% की बढ़ोतरी (repo rate increased) की है। रेपो रेट बढ़ने के बाद अब बैंक लोन की ब्याज दरें (loan interest rates) और EMI महंगी हो जाएंगी। आइए आपको बताते हैं कि रेपो रेट में वृद्धि का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार की सुबह रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट का बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। इसके बाद अब रेपो रेट 5.40% से बढ़कर 5.90% पहुंच गया है। साथ ही शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट में बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू किए जाएंगे। रेपो रेट में इजाफे का मतलब है कि अब बैंकों से लिया जाना वाला कर्ज महंगा हो जाएगा। साथ ही EMI भी ज्यादा चुकानी होगी।

बता दें कि बीते महीने अगस्त की 5 तारीख के दिन भी रेपो रेट 0.50% बढ़ाया गया था। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण ही केंद्रीय बैंक में बढ़ोतरी की है। मई के बाद अब तक केंद्रीय बैंक रेपो रेट में चौथीं बार इजाफा कर चुका है। आरबीआई की ओर से कहा भी गया कि महंगाई इस समय सभी सेक्टरों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। यहां तक की अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत दुनिया के कई प्रमुख बैंकों ने भी ब्याज दरों में वृद्धि की हैं।

आप पर क्या पड़ेगा असर

अब बैंकों से लोन ने महंगा हो जाएगा और EMI भी पहले के मुकाबले ज्यादा चुकानी होगी। रेपो रेट के बढ़ने से बैंकों से मिलने वाले होम, पर्सनल और कार लोन जैसे अन्य कर्जों पर ब्याज दरें बढ़ जाएंगी। होम लोन की दरें 8 फीसदी से अधिक हो जाएगी, यानी घर खरीदना भी महंगा हो जाएगा। अगस्त महीने में देश की खुदरा महंगाई दर 7 फीसदी पर पहुंच गई है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang