Saturday, April 20, 2024

20 सालों में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी, कांग्रेस सरकार में किसानों की संख्या बढ़ी, छत्तीसगढ़ में कृषि अब लाभ का धंधा हो गया- सीएम बघेल

रायपुर : प्रदेश में धान खरीदी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 20 सालों में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी हुई है। छत्तीसगढ़ में कृषि अब लाभ का धंधा हो गया है।

सीएम भूपेश बघेल की माने तो छत्तीसगढ़ के किसान प्रदेश सरकार की नीतियों से काफी खुश है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार भी हमारी नीति अपनाएं। कांग्रेस सरकार में किसानों की संख्या डेढ़ गुनी हो गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लागू की गई किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था के कारण खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में कुल पंजीकृत किसानों में से रिकॉर्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने धान बेचा। धान बेचने वाले किसानों की संख्या इस साल सबसे अधिक है। इस वर्ष पंजीकृत 21 लाख 52 हजार 475 किसानों में से 20 लाख 53 हजार 483 किसानों ने अपना धान बेचा है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang