Friday, April 19, 2024

‘बचपन का प्यार’ गाकर ‘ Indian Idol के सेट पर CG के सहदेव ने मचाया धूम, डांस दीवाने के सेट से भी आया बुलावा : देखे वीडियो


Entertainment Desk : बचपन का प्यार मेरा…’ गाकर रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बने सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं। वहीं, बादशाह से बात करने के बाद अब सहदेव रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) के स्टेज तक पहुंच चुके हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने सबके साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दी। सहदेव के साथ इस गाने पर ‘इंडियन आइडल 12’ के सभी कंटेस्टेंट, जज और होस्ट भी झूमते नजर आए। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है।

देखिए वीडियो :

Subscribe us on YouTube for more.

सबने की मस्ती

दरअसल, हाल ही में आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सहदेव दिरदो अपने वायरल गाने को ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर गाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सहदेव के आस-पास इस शो के जज अनु मलिक और सोनू कक्कड़, कंटेस्टेंट्स और होस्ट आदित्य नारायण भी खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, सभी एक साथ सहदेव के साथ डांस भी करते दिख रहे हैं। यहां देखें ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर सहदेव की धमाकेदार परफॉर्मेंस-

लोगों को पसंद आया वीडियो

इस वीडियो में सहदेव का स्वैग देखने लायक है। इसको शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- ‘#BachpanKaPyaar OG क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ’। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले रैपर बादशाह ने भी 10 साल के सहदेव के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले इस बच्चे के साथ बादशाह एक प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं।

रियलिटी शो डांस दीवाने से भी आया बुलावा

सहदेव को अब माधुरी दीक्षित के डांस दीवाने रियलिटी शो के सेट से भी बुलावा आ गया है। शुरुआती दौर से ही सहदेव के साथ रहने वाले सुकमा के युवा पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि सहदेव अब जल्द ही डांस दीवाने शो में भी जाएगा। यहां माधुरी दीक्षित की टीम के साथ सहदेव की शूटिंग भी चलेगी। फिलहाल सहदेव अभी मुंबई में ही है। अब जल्द ही डांस दिवाने के सेट में जाने की तैयारी कर रहा है। मुंबई में सहदेव के साथ उसके पिता भी साथ हैं।

बदशाह ने कहा- बचपन का प्यार कमिंग सून

कुछ दिनों से “बचपन का प्यार” गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस गाने को बहुत पंसद किया जा रहा है। मशहूर रैप सिंगर बादशाह भी बचपन के प्यार गाने के कायल हो गए थे। जिन्होंने किसी तरह से सहदेव से संपर्क किया और इसे चंडीगढ़ बुला लिया। जहां इन्होंने सहदेव के साथ “बचपन का प्यार” गाने की वीडियो एलबम शूट की। वहीं बादशाह ने अब अपने ऑफिशियली सोशल मीडिया अकाउंट पर सहदेव के साथ तस्वीर साझा करते हुए बचपन का प्यार कमिंग सून लिखा है। अब लोग भी बादशाह के इस वीडियो एलबम आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang