Thursday, March 28, 2024

पति से अलग होने का दर्द अभी तक नही भूल पायी है Samantha,महीनों बाद कही ये बातें

नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु दोनों के फैन्स उस वक्त हैरान रह गए जब शादी के चार साल बाद दोनों ने स्टेटमेंट जारी कर अलग होने का फैसला किया। दोनों को अलग हुए करीब 17 महीने हो चुके हैं।

हालांकि अब भी समांथा अलग होने के गम से बाहर नहीं आ पाई हैं। इस बारे में खुद समांथा ने बात की है.हाल ही में जूम डिजिटल से बातचीत में समांथा ने कहा कि उस मुश्किल समय में वह बहुत अंधेरी जगह में थीं। उनके कुछ बुरे विचार भी आते थे। उन्होंने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनके कई करीबी उनके साथ खड़े रहे। लेकिन अभी भी वह इससे बाहर नहीं निकल पाई है। केवल बुरे दिनों की संख्या बढ़ी है।

सामंथा ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने इससे बाहर आने के दौरान मजबूत रहने की कोशिश की और अपना काम जारी रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें उस मुश्किल समय से निपटने का कोई और तरीका नहीं सूझ रहा था। बस इतना जानना जरूरी था कि बुरा वक्त बीत चुका है और हमें उसमें नहीं फंसना चाहिए। इससे पहले एक्ट्रेस ने भी कहा था कि उन्होंने अपनी शादी को 100 फीसदी दिया है। हालाँकि, सब कुछ योजना के अनुसार नहीं हुआ।

बता दें, नागा चैतन्य और समांथा की पहली मुलाकात साल 2010 में आई फिल्म ये माया चेसावे के सेट पर हुई थी। दोनों की शादी साल 2017 में बड़ी धूमधाम से हुई थी। बताया जाता है कि इस शादी में 10 करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए थे। लेकिन ये रिश्ता सिर्फ चार साल ही चल पाया। अक्टूबर 2021 में दोनों ने बयान जारी कर दुनिया को अपने अलग होने के फैसले से अवगत कराया था।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang