Saturday, September 30, 2023

कैंप का विरोध करने वालों को सुरक्षाबलों ने खदेड़ा, 50 से ज्यादा लोग घायल

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कैंप का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर एक बार फिर से पुलिस ने लाठियां बरसाई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि, पुलिस की इस कार्रवाई से 50 से ज्यादा ग्रामीण घायल हुए हैं। जिनमें 18 छात्र भी शामिल हैं। गांव वालों ने घायल ग्रामीणों की तस्वीरें भी जारी की हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि, आंदोलन स्थल से जवानों ने गांव वालों को खदेड़ दिया है। अब ग्रामीण घर जाने की बजाए इलाके के जंगल में ही कहीं डेरा जमाए बैठे हुए हैं। फिर से आंदोलन स्थल जाने रणनीति बनाई जा रही है।

दरअसल, जिले के धुर नक्सल प्रभावित बुरजी-पुसनार गांव में पुलिस कैंप के विरोध में ग्रामीण पिछले कई दिनों लगातार आंदोलन कर रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि, बिना ग्रामसभा की अनुमति से पुसनार में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित कर दिया गया है। चौड़ी सड़कें बनाई जा रही है। किसानों के खेत बर्बाद किए जा रहे हैं। गांव वालों की मांग है कि, पुसनार में स्थापित पुलिस कैंप को जल्द से जल्द हटाया जाए। साथ ही इलाके में जितने भी निर्माण काम हो रहे हैं उसे भी बंद किया जाए।

ग्रामीणों का मानना है कि, पुलिस कैंप से उनकी परेशानी और बढ़ती जाएगी। फोर्स गांव में घुसेगी। फर्जी नक्सल मामले में ग्रामीणों को पकड़कर जेल में डाल दिया जाएगा। हालांकि, ग्रामीणों ने कैंप के बदले स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल बनाने की मांग की है।

SP बोले-हमने नहीं पीटा

इधर, अफसरों का कहना है कि, अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित होने के बाद ही सारे विकास के काम किए जाएंगे। इस संबंध में बीजापुर SP आंजनेय वार्ष्णेय ने पिटाई करने की बात को नकारा है। उन्होंने कहा कि, ग्रामीण अब भी वहीं बैठे हुए हैं।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang