Saturday, April 20, 2024

शशि थरूर को अपने ही ‘घर’ में मिला झटका, केरल के कांग्रेस सांसद ने किया गहलोत का समर्थन

ई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की लड़ाई लगातार दिलचस्प होती जा रही है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बीच मुकाबला हो सकता है।

थरूर ने इसके लिए कमर कस ली है। जयपुर में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें राजस्थान में नए सीएम और गहलोत के इस्तीफे का ऐलान हो सकता है। इस बीच पार्टी के कई नेता गहलोत को नेहरू-गांधी परिवार का वफादार बताते हुए उनके समर्थन में उतर आए हैं।

केरल के कांग्रेस सांसद कन्नोथ मुरलीधरन ने कहा है कि, ‘कांग्रेस सांसद थरूर पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं, क्योंकि सोनिया गांधी ने साफ तौर पर कहा है कि कोई भी यह चुनाव लड़ सकता है।’ गहलोत के जीतने की संभावना प्रकट करते हुए मुरलीधरन ने कहा कि, ‘अशोक गहलोत ने खुले तौर पर कहा कि वह नेहरू-गांधी परिवार का सपोर्ट करते हैं। ऐसे में यदि वह नामांकन करते हैं तो हमारा वोट अशोक गहलोत के पक्ष में ही जाएगा। वह एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और इस पद को संभालने के लिए एक सक्षम व्यक्ति हैं।’ उन्होंने कहा कि, ‘राहुल गांधी पार्टी की अगुवाई करेंगे, मगर वह आधिकारिक पद नहीं लेंगे।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पार्टी में ‘एक आदमी-एक पद’ के सिद्धांत को लागू करने पर जोर देने के साथ राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों ने भी अशोक गहलोत को सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों पदों पर बनाए रखने की वकालत की है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang