Saturday, September 30, 2023

सिरपुर में सतनामी समाज के लिए कराया जाएगा सामाजिक भवन का निर्माण

महासमुंद। ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में सतनामी समाज के लिए सामाजिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। सामाजिक पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर का आभार जताया है।

सतनामी समाज सिरपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों ने कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे के नेतृत्व में संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सिरपुर में माता सफूरा का मायका होने के कारण समाज के लोगों के लिए यह एक धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। लेकिन यहां सामाजिक भवन नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां लंबे समय से भवन की मांग की जा रही है। लेकिन उनकी मांग अब तक पूरा नहीं हो सकी है। लिहाजा यहां भवन निर्माण की आवश्यकता है। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने विधायक निधि से भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

जिस पर समाज के मंचराम भास्कर, गिरधारी लाल भास्कर, राधा भास्कर, डोमन भास्कर, यशवंत भास्कर, तुलसीराम कोसले, कैलाश कोसले, गणपत, द्वारिका, मनोज, पार्वती बाई, ममता भास्कर, निरूबाई भास्कर, राजीव, शोभा बाई, विनय बांधे, किशोर बांधे, हेमलता निराला, मनोज निराला, वीरेंद्र निराला, मंजू निराला, विमला निराला, सुशीला बाई भास्कर, सनपत लाल, उमेश गायकवाड़, कमल गायकवाड़, संतोषी बारले, जगजीवन गहरवाल, तुकाराम गहरवाल, दीनदयाल गायकवाड़, हेमकुमारी गायकवाड़, पुरानिक दास, मंगलदास गायकवाड़, सावित्री गायकवाड़, फुलकुंवर जेंडरे, बसंत जेंडरे, चंद्रप्रकाश जेंडरे, रेशमा भास्कर, भीखम भास्कर, अंजू भास्कर, राजकुमारी भास्कर आदि ने संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर का आभार जताया है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang