Friday, March 31, 2023

एसपी ने साइबर क्राइम रोकने सीधे गूगल को किया ई-मेल

बलरामपुर 19 फरवरी 2023: जिले के पुलिस ने लगातार बढ़ते साइबर क्राइम की वजह से जहां एक तरफ लोगों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है। तो वहीं कई महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे भी इसका शिकार हो जाते हैं। पुलिस के लिए भी साइबर क्राइम को रोकना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। इससे लोगों को बचाने और उनमें जागरूकता लाने के लिए पुलिस समय-समय पर अलग-अलग इलाकों में अभियान चला रही है। वहीं इस कड़ी में जिले के एसपी ने बढ़ते साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए सीधे गूगल को चिट्ठी लिखी है। साथ ही लोगों से ऑनलाइन फ्राड के झांसे में नहीं आने का आग्रह किया है।

दरसअल, बलरामपुर में एसपी मोहित गर्ग की पदस्थापना के बाद से ही पुलिस साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी और चिटफंड के फरार आरोपियों की धर पकड़ के लिए मुहिम चला रही है। इसके तहत पुलिस की कई टीमें देश के कोने-कोने में छिपे ठगों को ढूंढ निकालने में कामयाबी हासिल की है। एसपी मोहित गर्ग का मानना है कि, वर्तमान समय में प्रचलित विभिन्न वेबसाइटों के कांटेक्ट नम्बर ठगों के होते हैं। इस पर सम्पर्क करते ही लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने गूगल को भेजे अपने संदेश में आग्रह किया है कि गूगल ऐसे वेबसाइटों की पहचान कर उन्हें प्रतिबन्धित करे। साथ ही वेबसाइटों के कांटेक्ट नम्बरों का वेरिफिकेशन करे, जिससे आम लोगों के ठगे जाने का अंदेशा खत्म हो जाए।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang