Friday, April 19, 2024

कंजूस पत्नी की बेरहमी से हत्या:पति को एक-एक रुपए के लिए तरसाती थी

कोरबा: कोरबा जिले में मायके वालों को सैलरी के पैसे देने से नाराज एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के बीच इसे लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। घटना हरदी बाजार चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रेशम विभाग में फील्डमैन के पद पर पदस्थ है।

घटना उतरदा रोड स्थित यदुनाथ सिंह राठौर के मकान में किराये से रहने वाले धरम सिंह सिदार के घर पर हुई। शुक्रवार रात को धरम सिंह सिदार (45 वर्ष) का पत्नी रजनी सिदार (40 वर्ष) से एक बार फिर विवाद हुआ। जिसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी का सिर दीवार पर मारना शुरू किया, इससे वो लहुलूहान हो गई। इस पर भी उसका मन नहीं भरा, तो उसने पत्नी का गला भी घोंट दिया। जिससे मौके पर ही रजनी की मौत हो गई।

इसके बाद पति ने अपना जुर्म छिपाने के लिए पत्नी के शव को कंबल में लपेटकर फरार हो गया। दोनों का 18 साल का एक बेटा है, जिसका नाम हेमंत है। वो अपने मामा के घर दीपका के सिरकी गांव में रहता है। मकान मालिक यदुनाथ सिंह राठौर ने जब काफी देर तक दोनों पति-पत्नी धरम और रजनी को नहीं देखा, तो उसे मामला कुछ संदिग्ध लगा। उसने तुरंत इनके बेटे हेमंत को फोन किया और कहा कि तुम्हारी मां कई घंटों से घर से बाहर नहीं निकली है और पिता भी दिखाई नहीं दे रहे हैं, जबकि घर के सामने का दरवाजा भी खुला हुआ है।

इसके बाद बेटे हेमंत ने भी माता-पिता को फोन करना शुरू किया, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद वो अपने मामा जोगेंद्र सिंह नेताम के साथ हरदीबाजार स्थित घर आया। उसे सामने का दरवाजा खुला हुआ मिला। वे लोग अंदर कमरे में आए, तो बेडरूम में मां रजनी सोई मिली और उसके ऊपर कंबल ढंका हुआ मिला। बेटे ने जैसे ही कंबल हटाया, मां का लहुलूहान शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। इसे देख बेटा बिलख-बिलखकर रोने लगा। वहीं उसका पिता धरम सिंह भी घर में नहीं था।

पुलिस ने लोगों के बयान किए दर्ज

मामा जोगेंद्र सिंह ने भांजे को संभाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर हत्या की बात पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बेटे हेमंत, भाई जोगेंद्र सिंह, मकान मालिक यदुनाथ सिंह और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने देखा कि कमरे में भी जगह-जगह खून बिखरा पड़ा है। पुलिस ने सबसे पहले पति धरम सिंह को कॉल लगाया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला, इससे पुलिस का शक उस पर पुख्ता हो गया। पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने साइबर सेल की भी मदद ली। मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी पति को दीपका के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो हरदीबाजार में रेशम विभाग में फील्डमैन के पद पर पदस्थ है। घर में वही कमाने वाला है और पत्नी हाउस वाइफ है। आरोपी ने बताया कि पत्नी रजनी उसके वेतन का अधिकतर पैसा मायके भेज देती थी। वो उसका ATM कार्ड भी खुद अपने पास ही रखती थी और मांगने पर भी उसे नहीं देती थी। सिर्फ जरूरत भर के पैसे वो अपने पति को दे देती थी।

आरोपी ने पत्नी पर लगाए आरोप

आरोपी ने कहा कि यहां तक कि वो मायके में कितना पैसा खर्च कर रही है और किस काम के लिए खर्च कर रही है, इसकी जानकारी भी नहीं देती थी। उसकी कमाई पर पत्नी ही पूरा अधिकार रखती थी और वो काम करने के बावजूद एक-एक पैसे के लिए मोहताज रहता था। उसने कहा कि उन दोनों के झगड़े के कारण बेटा भी मामा के घर जाकर रहने लगा और कभी-कभी ही उनके पास आता था।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang