Uncategorized
कोदो-कुटकी का भी समर्थन मूल्य जल्द होगा घोषित, सीएम बोले-ज्यादा मुनाफे के लिए अनाज और वनोपज का प्रसंस्करण जरुरी


रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जल्दी ही कोदो और कुटकी का भी समर्थन मूल्य घोषित करेगी। इससे इन लघु धान्य फसलों के उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत की सही कीमत मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने आज कांकेर कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में स्वसहायता समूहों की महिलाओं और किसानों को संबोधित करते हुए लघु धान्य फसलों और विभिन्न वनोपजों का प्रसंस्करण कर उनकी बिक्री पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर अच्छी पैकेजिंग, मार्केटिंग और प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। इससे किसानों और वनवासियों को इन उत्पादों की अच्छी कीमत मिलेगी और उन्हें ज्यादा मुनाफा होगा।
RO-NO-12059/77
कार्यक्रम में कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा, ग्रामोद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, राज्यसभा सांसद मती फूलोदेवी नेताम और विधायकगण सर्व मोहन मरकाम और अनूप नाग भी शामिल हुये।
मुख्यमंत्री बघेल ने आज अपने दो दिवसीय कांकेर प्रवास के पहले दिन कृषि विज्ञान परिसर में लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई, कृषक छात्रावास और बालक छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई और लाख प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन भी किया। करीब दो करोड़ 42 लाख रूपये की लागत से कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र में अध्ययनरत छात्रों के लिए बालक छात्रावास एवं कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण के लिए आने वाले किसानों के लिए 63 लाख रूपये की लागत से कृषक छात्रावास का निर्माण तथा 16 लाख रूपये की लागत से लघु धान्य (कोदो) प्रसंस्करण इकाई स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने किसान विकास समिति घोटुलमुड़ा की महिलाओं को लघु धान्य प्रसंस्करण कार्य का चेक प्रदान करने के साथ ही कोदो प्रसंस्करण मशीन प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् स्वसहायता समूहों को रागी एवं कोदो-कुटकी के वितरण के लिए मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर से वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा प्रसंस्कृत कोदो चांवल, कुटकी चांवल, रागी माल्ट, मल्टीग्रेन आटा तथा इन केन्द्रों द्वारा उत्पादित जैविक सब्जियों एवं कांदा के स्टॉल का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वसहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में धान, गन्ना, मक्का, तिली, सरसों, कोदो-कुटकी, तिखूर, ईमली, चिरौंजी और महुआ जैसे उत्पादों के साथ ही अनेक वनौषधियों का भी उत्पादन होता है। इन वनोपजों और वनौषधियों का प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन कर स्थानीय लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इससे रोजगार मिलने के साथ ही अच्छा मुनाफा भी होता है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन अब 52 तरह के वनोपजों की खरीदी कर रही है। इससे भी वनवासियों को आर्थिक लाभ हो रहा है। बस्तर की वन संपदा का स्थानीय लोगों के हित में बेहतर उपयोग होना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वसहायता समूहों को प्रशिक्षण देकर अच्छी गुणवत्ता का अमचूर निर्माण और ज्यादा चिरौंजी संकलन किया जा सकता है।
कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रवीन्द्र चौबे ने कहा कि कांकेर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जायेगा। कांकेर कृषि उत्पादन एवं वन उत्पादों के संग्रहण में अग्रणी जिला बन रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुझाव के अनुरूप जल संसाधन विभाग बस्तर की सभी नदियांे का संरक्षण कर सिंचाई परियोजना विकसित करने पर काम करेगी। प्रदेश में इस साल धान के उत्पादन में अच्छी वृद्धि हुई है। कई व्यवधानों के बावजूद इस साल सरकार ने अब तक 90 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की है। किसानों और गांवों की मजबूती के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, कृषि विभाग के सचिव अमृत खलखो, कलेक्टर चन्दन कुमार, कांकेर कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू तथा लघु धान्य व लाख प्रसंस्करण इकाई के प्रभारी अधिकारी नरेन्द्र तायडे भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने रागी से बने केक का लिया स्वाद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा लगाये गये स्टॉलों के अवलोकन के दौरान बस्तर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा रागी माल्ट पावडर से बनाये गये केक को काटकर ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी और विधायक मोहन मरकाम को अपने हाथों से खिलाया। उन्होंने स्वयं भी इसका स्वाद लिया। उन्होंने केक को काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक बताया।
खुमरी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत
मुख्यमंत्री बघेल के कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचने पर स्थानीय आदिवासियों ने मांदरी नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान खुमरी पहनाकर उनका सम्मान किया गया। कांकेर गढ़कलेवा द्वारा निर्मित विभिन्न छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ ही अनेक स्वसहायता समूहों ने अपने द्वारा निर्मित महुआ लड्डू, धान के झालर और हर्बल उत्पाद मुख्यमंत्री को भेंट किये।



Uncategorized
01 जून 2021 के मुख्य ख़बर ; पढ़िए
Uncategorized
सीएम भूपेश ने कांकेर में 342 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास


रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर के गोविंदपुर में आयोजित आमसभा में 342 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 94 करोड़ रूपये के लागत के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 248 करोड़ रूपये के 74 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रुद्रकुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, विधायक मोहन मरकाम और अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
RO-NO-12059/77
मुख्यमंत्री बघेल ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें मुख्य रूप से उन्होंने कांकेर, सरोना, चंवाड़,बांसला, कोदागांव जनजाति विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 21 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से छात्रावास भवन, तीन करोड़ 48 लाख रूपये की लागत से निर्मित लाईवलीहुड कॉलेज भवन, 9 करोड़ 78 लाख रूपए की लागत से 5 सड़कों, एक करोड़ 54 लाख रूपये सेे 08 एम्बुलेंस और पखांजूर में 05 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 बिस्तर एम.सी.एच. विंग निर्माण, ग्राम मनकेशरी, आंवरी और कलगांव में 92 लाख रूपए की लागत से नलजल प्रदाय योजना एवं अन्य कार्यों, 3 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से पूर्व एवं पश्चिम भानुप्रतापुर वन मण्डल के अंतर्गत 7 वन धन केन्द्र 42 नग वर्कशेड और एक सामुदायिक भवन, सिंगारभाठा में लगभग 3 करोड़ रूपए की लागत से कृषि महाविद्यालय बालक छात्रावास भवन और कृषक छात्रावास भवन, कांकेर में 54 लाख रूपये की लागत से किशोर न्याय बोर्ड एवं बालक कल्याण समिति भवन।
नरहरपुर, कोयलीबेड़ा, भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल में 9 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से 88 नग आवासीय भवन, ग्राम अभनपुर और कोटतरा मेेें 95-95 लाख रूपये की लागत से निर्मित बालक उच्चतर माध्यमिक शाला भवन, लाईवलीहुड कॉलेज कांकेर में एक करोड़ 28 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 सीटर कन्या छात्रावास, अंतागढ़ में एक करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से निर्मित ट्रांजिस्ट हॉस्टल भवन, चार करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से जीरमतराई नाला और घोड़ाझार नाला पर छह करोड़ आठ लाख रूपये की लागत से निर्मित उच्चस्तरीय पुल, पीढ़ापाल से मुरागांव मार्ग में एक करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से बनाये गये वृहद पुल, पीढ़ापाल से मुरागांव मार्ग पर दो करोड़ 57 लाख रूपये और पीढ़ापाल से मुरागांव मार्ग पर एक करोड़ 95 लाख रूपये की लागत से निर्मित वृहद पुल, 2 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से विभिन्न स्थानों पर 29 नग सोलर हाई मास्क लाइट और
रेलवे ओवर ब्रिज भानुप्रतापपुर मेें सोलर संयत्र के माध्यम से स्ट्रीट लाईट के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिन कार्यो का शिलान्यास किया उनमें मुख्य रूप से विभिन्न स्थानों में आवागमन सुविधा के लिए 166 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से 32 सड़कों, 9 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत से चारामा आवर्धन जल प्रदाय योजना, नगर पंचायत पखांजूर में 17 करोड़ 06 लाख रूपये की लागत से जल आवर्धन योजना और 19 लाख रूपये की लागत से गौठान निर्माण, 13 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से कोरेनार नाला में उच्चस्तरीय पुल निर्माण, दुर्गूकोंदल अंतर्गत 01 करोड़ रूपये की लागत से ट्रॉंजिट हास्टल , 01 करोड़ 17 लाख रूपये से नगर पालिका क्षेत्र कांकेर के शीतला तालाब सौंदर्यीकरण कार्य, 91 लाख रूपए की लागत से चार स्थानों में पहंुच मार्ग निर्माण , गोडरी, सरण्डी और बड़गांव में 30-30 लाख रूपये की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, 4 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से विभिन्न स्थानों में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना शामिल हैं।
इसी प्रकार उन्होंने 16 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से कांकेर में सीवरेज उपचार संयंत्र की स्थापना और कोयलीबेड़ा में 02 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन,6 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से नहर निर्माण एवं जीर्णाेद्धार, 5 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत के 02 रिटेनिंग वाल , 02 करोड़ 92 लाख रूपये की लागत से रेंगाटोला मदले एवं मुंगुरपारा मदले में स्टाप डेम एवं पुलिया निर्माण , 02 करोड़ 94 लाख रूपये के दमकसा एनीकट कम काजवे निर्माण, वन परिक्षेत्र अंतागढ़ अंतर्गत 22 लाख रूपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य, 06 नालों में 05 करोड़ 49 लाख रूपये की लागत से नरवा विकास कार्य का भूमिपूजन किया।


Uncategorized
CM भूपेश बघेल ने उड़ान बिहान आजीविका केंद्र का किया अवलोकन, महिलाओं से चर्चा कर बढ़ाया उत्साह


कोंडागांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह कोंडागांव में उड़ाव आजीविका केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने वहां विभिन्न रोजगार मूलक गतिविधियों में काम कर रही महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा कर उनके काम के बारे में जानकारी ली और उनका उत्साह बढ़ाया।
RO-NO-12059/77
ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज और विधायक मोहन मरकाम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कोण्डागांव के इस उड़ान बिहान आजीविका केन्द्र में लगभग 200 महिला समूहों द्वारा 12 प्रकार की आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही है। महिला समूहों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर भी यहां प्रदान किए जा रहे हैं।
महिला समूह खाद्य प्रसंस्करण, मसाला निर्माण, कुकीज, फुट वियर निर्माण, अगरबत्ती, चॉक, साबुन, सैनेटरी पैड, लौहशिल्प निर्माण, एलईडी बल्ब, चुड़ी और सीमेंट के पोल बना रही है।


-
Special News5 days ago
777 Charlie Review : कलयुग के ‘धर्मराज’ की रुला देने वाली कहानी ; श्वान और इंसान के बीच अनोखा रिश्ता समझाएगा ये फिल्म ; देखिए ट्रेलर
-
CORONA VIRUS6 days ago
CG में 125 नए कोरोना के मामले मिले, 64 हुए ठीक, एक्टिव केस 757 ; रायपुर में 207 सक्रिय ; देखिए जिलेवार आंकड़ा
-
क्राइम5 days ago
नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखने वाले शख्स की दिनदहाड़े हत्या ; हमलावरों ने जारी किए वीडियो, उदयपुर में तनाव ; 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
-
क्राइम3 days ago
CG BREAKING : दुर्ग जिले में परिवार के 4 लोगों की मौत ; पिता ने दो बच्चे और पत्नी की हत्या कर खुद को लगाया फांसी
-
Country News Today Exclusive3 days ago
दिल्ली : मोतीलाल नेहरू कॉलेज के Enactus ने प्रोजेक्ट DESI के तहत, 1200 से ज्यादा श्वानों का नसबंदी और टीकाकरण कराया ; पढ़िए CNT के साथ उनकी खाश बातचीत
-
देश-विदेश4 days ago
BIG BREAKING : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने CM और MLC पद से किया इस्तीफा का एलान ; विधानसभा में कल फ्लोर टेस्ट
-
बॉलीवुड तड़का - Entertainment6 days ago
Alia Bhatt Pregnant News : आलिया भट्ट और रणबीर बनने वाले है मम्मी-पापा, हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
-
CORONA VIRUS5 days ago
Covid Update : भारत में कोरोना मामलों में 30.9% गिरावट, पिछले 24 घंटे में 11,793 नए केस वार्ड ; 27 मौत