Thursday, March 28, 2024

दुनिया ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई:US डिप्लोमैट्स ने वन्दे मातरम् की धुन बजाई

भारत आज अपना 74वें गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर दुनियाभर के नेता बधाई दे रहे हैं। भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने इस अवसर पर एक वीडियो बनाकर शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में अमेरिका के दो अधिकारी राघवन और स्टेफनी भारतीय सिंगर पवित्रा चारी के साथ वन्दे मातरम् गाते हुए नजर आ रहे हैं।

अमेरिकी दूतावास ने इस वीडियो के साथ लिखा- भारत को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई! हम भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को गा कर गणतंत्र दिवस मना रहे हैं! इस वीडियो में अमेरिकी अधिकारी राघवन बांसुरी बजाते हुए दिख रहे हैं। स्टेफनी गिटार बजाते हुए नजर आ रही हैं। भारतीय सिंगर पवित्रा चारी वन्दे मातरम् गा रही हैं।

भारत-US पार्टनरशिप सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव- अमेरिकी विदेश सचिव
अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा- भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव पार्टनरशिप में से एक है।

भारत में लोकतंत्र जीवित है- मालदीव के विदेश मंत्री

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा- भारतीय संविधान की सफलता कई देशों के लिए एक प्रेरणा है। भारतीय लोकतंत्र न केवल जीवित है बल्कि फल-फूल रहा है। गणतंत्र दिवस पर सरकार और भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। हम भारत की शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय लोगों की एकजुटता का पल है : ऑस्ट्रेलियाई PM

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने भी भारत को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ने संदेश साझा किया है। इस संदेश में ऑस्ट्रेलियाई PM ने भारत की संस्कृति और उपलब्धियों का सम्मान करने की बात कही है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा- यह दिन भारत के कल्चर और अचीवमेंट्स का सम्मान करने का पल है। यह ऑस्ट्रेलिया के लोगों और यहां रह रहे रहे भारतीयों के एकजुट होने का मौका है। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

ऑस्ट्रेलिया का भी राष्ट्रीय दिवस
26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया का भी राष्ट्रीय दिवस है। दोनों देशों एक ही दिन राष्ट्रीय दिवस मनाते हैं। इस पर ऑस्ट्रेलियाई PM ने कहा- दोनों देशों के राष्ट्रीय पर्व में यह समानता हमें अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का मौका देती है। भारत ने आजादी के 70 से ज्यादा सालों में असाधारण प्रगति की है। ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के बीच के संबंधों के लिए भारत को धन्यवाद देता है।

तजाकिस्तान में फहराया तिरंग

तजाकिस्तान में भारत के राजदूत विराज सिंह ने झंडा फहराया।

तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में स्थित भारतीय दूतावास में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान वहां रह रहे कई भारतीय मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रगान गाया।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang